बिहार पुलिस दरोगा भर्ती 2023 | BPSSC 1275 पुलिस अवर निरीक्षक (SI) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 05 नवम्बर 2023

Bihar Police Daroga Bharti 2023 – बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) में पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। बीपीएसएससी द्वारा बिहार पुलिस दरोगा भर्ती 2023 के लिए पात्र महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते है। इस बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2023 के तहत कुल 1275 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 35 प्रतिशत पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के लिए बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (www.bpssc.bih.nic.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार पुलिस दरोगा बहाली 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन का तरीका इत्यादि नीचे आर्टिकल में दी गयी है।

Bihar Police SI Vacancy 2023 Latest News in Hindi

ताज़ा खबर 19 सितम्बर 2023 को : बिहार पुलिस में दरोगा के 1288 नये पदों पर बहाली का रास्ता साफ़ हो गया है। गृह विभाग ने इन नये पदों पर नियुक्ति के लिए आरक्षण रोस्टर को मंजूरी दे दी है। समाचार सूत्रों के मुताबिक, विभाग द्वारा खेल-कूद कोटे से सीधी नियुक्ति के बाद शेष 1275 पदों पर बहाली हेतु अधियाचन 24 घंटों के अन्दर आयोग को भेज दी जाएगी। इसकी अधिक जानकरी के लिए निम्नवत हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर कटिंग से बिहार दरोगा वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें।

बिहार दरोगा वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़
Source : LiveHindustan.Com

बिहार पुलिस दरोगा भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : गृह विभाग, बिहार सरकार।
  • परीक्षा का नाम : बिहार पुलिस अवर निरीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023.
  • परीक्षा आयोजक का नाम : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)।
  • विज्ञापन संख्या : 02/2023.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 1275 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 05 अक्टूबर 2023 से 05 नवम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.bpssc.bih.nic.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

बिहार पुलिस दरोगा वैकेंसी 2023 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान
पुलिस अवर निरीक्षक (SI) 1275 ₹ 35,400 – 1,12,400/- लेवल-6 (प्रति माह)

कोटि-वार बिहार पुलिस एसआई वैकेंसी 2023 विवरण :

आरक्षण कोटि रिक्तियों की कुल संख्या 35% महिला हेतु आरक्षित पद
सामान्य (अनारक्षित) 441 153
ईडब्ल्यूएस 111 34
ईबीसी 238 75
अनुसूचित जाति 275 66
अनुसूचित जनजाति 16 04
पिछड़ा वर्ग 107 36
पिछड़ा वर्ग (महिला) 82 00
कुल योग 1275 पद 368 पद

Bihar Police Daroga Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

शारीरिक दक्षता परीक्षण : इस बिहार पुलिस दरोगा बहाली 2023 में सम्मिलित होने के लिए अभयर्थी की शारीरिक दक्षता परीक्षण निम्न प्रकार से होना चाहिए :

शारीरिक दक्षता पुरुष के लिए महिला के लिए
ऊंचाई (Height)

जनरल / ओबीसी: 165 CMS जनरल / ओबीसी: 155 CMS
एससी / एसटी: 160 CMS एससी / एसटी: 155 CMS
छाती (Chest)

जनरल / ओबीसी: 81-86 CMS N/A
एससी / एसटी: 79- 84 CMS N/A
दौड़ (Running) 1 मील 06 मिनट 30 सेकंड में 1 KM 06 मिनट में
ऊँची कूद (High Jump)
न्यूनतम 04 फीट न्यूनतम 03 फीट
लंबी कूद (Long Jump)
न्यूनतम 12 फीट न्यूनतम 09 फीट
बजन (Weight)
N/A 48 कि.ग्रा.
गोला फेंक 16 पाउंड का गोला न्यूनतम 16 फीट फेकन होगा 12 पाउंड का गोला न्यूनतम 10 फीट फेकन होगा

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम और अधिकतम आयु 20 से 37 वर्ष (पुरुष के लिए) और 20  से 40 वर्ष  (महिला के लिए) होनी चाहिए। आवेदक की आयु 01 अगस्त 2023 को निम्न तालिका के अनुसार होनी चाहिए।

Bihar Police SI Age Criteria

ऊपरी आयु में छूट : अधिकतम आयु में छूट बिहार सरकार के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।

राष्ट्रीयता : भारतीय।

चयन प्रक्रिया : इस बिहार पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती 2023 ( Bihar Police SI Bharti 2023 ) में उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा [प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Prelims) एवं मुख्य लिखित परीक्षा (Mains)] और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान नेट-बैंकिंग या क्रेडिट/ डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी वार परीक्षा शुल्क इस प्रकार है….

आवेदन शुल्क विवरण
सामान्य/ OBC/ EWS एवं अन्य राज्य के लिए ₹ 700/-
SC/ ST केटेगरी के लिए ₹ 400/-

बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार पुलिस दरोगा भर्ती 2023 के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ऑफिसियल वेबसाइट (www.bpssc.bih.nic.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Police SI Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 05 अक्टूबर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 05 नवम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 05 नवम्बर 2023.
  • लिखित परीक्षा की अस्थायी तारीख : Update Later.

Bihar Police Daroga Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक न्यू रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें
सिलेबस डाउनलोड लिंक बिहार पुलिस एसआई सिलेबस 2023
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो बिहार के मूल निवासी है, उनसे आग्रह किया जाता है कि इस बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 ( Bihar Police Daroga Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस BPSSC पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट ((www.bpssc.bih.nic.in)) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status