सीआईएसएफ भर्ती 2022 – CISF 540 एएसआई (स्टेनोग्राफर) एवं हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2022

CISF Bharti 2022 – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) एवं हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) के पदों पर भर्ती हेतु ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा सीआईएसएफ भर्ती 2022 के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस CISF भर्ती 2022 ( CISF ASI & HC Bharti 2022 ) के तहत कुल 540 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें 122 पद एएसआई (स्टेनोग्राफर) तथा 418 पद HC (मिनिस्टीरियल) के लिए निर्धारित हैं।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस सीआईएसएफ रिक्रूटमेंट 2022 के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अधिकृत वेबसाइट (www.cosf.gov.in) के माध्यम से 26 सितम्बर 2022 से 25 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भर्ती 2022 से सम्बंधित जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

सीआईएसएफ भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • संगठन का नाम : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल।
  • मंत्रालय का नाम : गृह मंत्रालय, भारत सरकार।
  • पदों की कुल संख्या : 540 पद।
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गोवेर्मेंट जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 26 सितम्बर 2022 से 25 अक्टूबर 2022 तक।
  • आवेदन का प्रक्रिया : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.cosf.gov.in | www.cisfrectt.in.
  • नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।

पद-वार सीआईएसएफ वैकेंसी 2022 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) 122 ₹ 29,200 – 92,300/- (लेवल- 5)
हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) 418 ₹ 25,500 – 81,100/- (लेवल- 4)
कुल योग 540 पद

श्रेणी-वार सीआईएसएफ एएसआई वैकेंसी 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम एएसआई (स्टेनोग्राफर)
 HC (मिनिस्टीरियल)
अनारक्षित (UR) 57 182
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 10 112
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 31 34
अनुसूचित जाति (SC) 16 61
अनुसूचित जनजाति (ST) 08 29
योग 122 418

CISF Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

सीआईएसएफ नौकरी के लिए शैक्षिक अर्हता :

  • एएसआई एवं हेड कांस्टेबल के लिए : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (10 + 2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इसकी विस्तृत जानकारी हेतु भर्ती अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा (25 अक्टूबर 2022 को ) : आवेदक की आयु 18 वर्ष के कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भर्ती 2022 में उपर्युक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), दस्तावेजीकरण, ओएमआर आधारित / कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी मोड) लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी।

आवेदन शुल्क : सामन्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), महिला और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भर्ती 2022 के लिए कैसे आवेदन करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीआईएसएफ भर्ती 2022 ( CISF ASI & HC Bharti 2022 ) के लिए सीआईएसएफ रिक्रूटमेंट की अधिकृत वेबसाइट (www.cisfrectt.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आगामी तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

CISF ASI & HC Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 26 सितम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 25 अक्टूबर 2022.

CISF Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन डाउनलोड लिंक Hindi | English
ऑनलाइन आवेदन लिंक रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

आवश्यक दिशा-निर्देश : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में डिफेन्स जॉब्स की तलाश कर रहे भारतीय उम्मीदवार जो भारत के मूल निवासी है को सूचित किया जाता है कि इस CISF भर्ती 2022 ( CISF Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पहले पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत अधिसूचना/ विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status