दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 – SSC 7547 कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2023

Delhi Police Constable Bharti 2023 – कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आधकारिक अधिसूचना जारी की है। एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए पात्र पुरुष एवं महिला भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती 2023 के तहत 7547 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें 5056 पद पुरुष तथा 2491 पद महिला अभ्यर्थियों के शामिल होंगे। यह उन 12वीं पास भारतीय युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका होगा जो दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी करना चाहते है। देश के सभी हिस्सों के उम्मीदवार इस दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2023 के लिए दिल्ली पुलिस/ कर्मचारी चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.ssc.nic.in) के माध्यम से निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : दिल्ली पुलिस (Delhi Police)।
  • भर्ती आयोग का नाम : कर्मचारी चयन आयोग (SSC)।
  • परीक्षा का नाम : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल खुली प्रतियोगी परीक्षा-2023
  • विज्ञापन संख्या : F. No. HQ-PPI03/15/2023-PP_1.
  • रिक्तियों की संख्या : 7547 पोस्ट्स ।
  • पद का नाम : कांस्टेबल (महिला/पुरुष)।
  • नौकरी का प्रकार : दिल्ली सरकारी नौकरी | पुलिस जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 01 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.delhipolice.nic.in | www.ssc.nic.in
  • नौकरी का स्थान : दिल्ली।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष 4453 रु. 21700- 69100/- पे लेवल -03
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) महिला 2491
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष पूर्व सैनिक (अन्य) 266
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष पूर्व सैनिक कमांडो 337
कुल योग
7547 पद

Delhi Police Constable Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल / परीक्षा बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पद-वार शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी हेतु विभागीय अधिसूचना देखें।

आयु सीमा : आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विभागीय नोटिफिकेशन देखें।

राष्ट्रीयता : भारतीय।

चयन प्रक्रिया : इस दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2023 में अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानक टेस्ट (PST), शारीरिक दक्षता टेस्ट (PET) और कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : जनरल/ ओबीसी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क (रु. 100/-) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। महिला/ एससी/ एसटी/ भूतपूर्व सैनिक के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नहीं होगा।

दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 हेतु एसएससी की अधिकृत वेबसाइट (www.ssc.nic.in) या दिल्ली  पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (www.delhipolice.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Delhi Police Sipahi Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 01 सितम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 सितम्बर 2023.
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 30 सितम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की तिथि : 03-04 अक्टूबर 2023.
  • परीक्षा की तिथि : 14 नवंबर से 05 दिसंबर 2023 तक।

Delhi Police Constable Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
आधिकारिक अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण निर्देश : दिल्ली पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 12 वीं उत्तीर्ण भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती 2023 ( Delhi Police Constable Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय अधिसूचना/ विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

2 thoughts on “दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 – SSC 7547 कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2023”

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status