एनएचएम एमपी भर्ती 2022 – 1222 स्टाफ नर्स एवं फार्मासिस्ट वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 मई 2022

NHM MP Bharti 2022 Online Form – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के अंतर्गत स्टाफ नर्स एवं फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु शॉर्ट विज्ञापन जारी किया है। विभाग द्वारा एनएचएम एमपी भर्ती 2022 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस मध्य प्रदेश एनएचएम भर्ती 2022 के तहत कुल 1222 रिक्तियां प्रकशित की गयी हैं, जिसमें 611 पद स्टाफ नर्स तथा 611 पद फार्मासिस्ट के लिए निर्धारित है।

इच्छुक एवं सुयोग्य उम्मीदवार एमपी एनएचएम रिक्रूटमेंट 2022 हेतु सेम्स लिमिटेड के वेब पोर्टल (www.sams.co.in) के माध्यम से 30 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस NHM MP भर्ती 2022 से सम्बंधित संक्षिप्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि नीचे आलेख में दी गयी हैं।

एनएचएम एमपी भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन।
  • मिशन का नाम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , मध्यप्रदेश।
  • कुल पदों की संख्या : 1222 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : मध्यप्रदेश सरकारी नौकरी
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आवेदन करने की तिथि : 01 मई 2022 से 30 मई 2022 तक।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.nhmmp.gov.in
  • नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।

मध्य प्रदेश एनएचएम वैकेंसी 2022 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान
स्टाफ नर्स (Staff Nurse) 611 ₹ 20000/- (प्रति माह)
फार्मासिस्ट (Pharmacist) 611 ₹ 15000/- (प्रति माह)
कुल योग 1222 पद

श्रेणी वार NHM मध्य प्रदेश रिक्ति 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम स्टाफ नर्स फार्मासिस्ट
GEN 165 165
EWS 61 61
OBC 165 165
SC 98 98
ST 112 112
योग 611 611

मध्य प्रदेश एनएचएम भर्ती 2022 के लिए पात्रता मापदंड :

एनएचएम एमपी जॉब्स के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता :

  • स्टाफ नर्स के लिए : उम्मीदवार को उच्चतर माध्यमिक परीक्षा/ हायर सेकण्डरी (10+2 ) शिक्षा पद्धति में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा की मान्यता प्राप्त शासकीय/ अशासकीय महाविद्यालय से GNM/ B.Sc. नर्सिंग कोर्स उत्तीर्ण किया हो और मध्यप्रदेश नर्सिंग पंजीकरण परिषद के साथ पंजीयन होना चाहिए।
  • फार्मासिस्ट के लिए : उम्मीदवार को बायोलॉजी, केमिस्ट्री तथा फिजिक्स में (10+2 ) शिक्षा पद्धति में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से भेषजज्ञ (फार्मासिस्ट) का डिग्री/डिप्लोमा और मध्यप्रदेश फार्मेसी कौंसिल से भेषजज्ञ (फार्मासिस्ट) का जीवित पंजीयन होना चाहिए।

आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : आवेदक की न्यूनतम और अधिकतम आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए। हालाँकि, एससी/ एसटी और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट प्रदान की जाएगी।

राष्ट्रीयता : आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस मध्य प्रदेश एनएचएम भर्ती 2022 में उक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : इस MP NHM Bharti 2022 में अप्लाई करने के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नहीं होगा।

एनएचएम एमपी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एनएचएम मध्य प्रदेश भर्ती 2022 के लिए सेम्स लिमिटेड के वेब पोर्टल (www.sams.co.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

NHM MP Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 01 मई 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 मई 2022.

NHM MP Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
शॉर्ट विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जा रहा है कि NHM MP भर्ती 2022 ( NHM MP Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया इत्यादि) को आधिकारिक विज्ञापन को डाउनलोड कर पूरी डिटेल का सूक्ष्मता एवं गहनता से अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य आवश्यक सूचना NHM मध्य प्रदेश की वेबसाइट (www.nhmmp.gov.in) के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status