राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 – 3578 सिपाही वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 27 अगस्त 2023

Rajasthan Police Constable Bharti 2023 – राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर राजस्थान ने पुलिस के विभिन्न जिला/ यूनिट/ बटालियन में कांस्टेबल (सामान्य/ चालक/ बैण्ड/ घुड़सवार/ श्वानदल/ पुलिस दूर संचार) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। विभाग द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते है। इस राजस्थान पुलिस सिपाही भर्ती 2023 के तहत 3578 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें 3240 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 338 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित है।

इच्छुक एवं अपेक्षित योग्यता वाले उम्मीदवार इस राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2023 के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.police.rajasthan.gov.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस राजस्थान पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पदों की संख्या, योग्यता एवं पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

Rajasthan Police Constable Vacancy 2023 Latest News in Hindi

ताजा खबर 05 जुलाई 2023 को : राजस्थान राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा जल्द ही 3578 कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। समाचार सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार ने राजस्थान पुलिस मुख्यालय को कांस्टेबलों के 3578 पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। इसके साथ ही सिपाही भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है। इसकी अधिक जानकारी के लिए निम्नवत न्यूज़ पेपर इमेज से राजस्थान पुलिस पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें।

राजस्थान पुलिस पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़
Source : Patrika.com

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police)।
  • विज्ञापन संख्या : 5 (15) पु. फो./ कनि.भर्ती-23/2023.
  • रिक्तियों की संख्या : 3578 पोस्ट्स।
  • पद का नाम : कांस्टेबल।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी
  • आलेख की श्रेणी : पुलिस जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 07 अगस्त 2023 से 27 अगस्त 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.police.rajasthan.gov.in
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान (सैलरी)
कांस्टेबल (Non-TSP) 3240 ₹ 14,600/- (लेवल -05)
कांस्टेबल (TSP) 338
कुल योग 3578 पद

Rajasthan Police Constable Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल शैक्षणिक योग्यता : इस भर्ती ( Rajasthan Police Sipahi Bharti 2023 ) में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास देवनागिरी लिपि में हिंदी लेखन का व्यावहारिक ज्ञान तथा राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। पद वार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निम्न प्रकार है ;

  • कांस्टेबल (सामान्य) के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल / परीक्षा बोर्ड से सैकण्डरी या 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • कांस्टेबल (पुलिस दूरसंचार) के लिए – अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, गणित/ कंप्यूटर विषय के साथ 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • कांस्टेबल आर. ए. सी. / एमबीसी बटालियन के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल / परीक्षा बोर्ड से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • कांस्टेबल (चालक) के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल / परीक्षा बोर्ड से सैकण्डरी या 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा एक वर्ष पूर्व का बना हुआ स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस (LMV & HMV) होना आवश्यक है।

आयु सीमा : आवेदक की अधिकतम और न्यूनतम उम्र 18  से 31 वर्ष होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन अवश्य देखें।

राष्ट्रीयता : भारतीय।

राजस्थान पुलिस चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2023 में अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) तथा ऑफलाइन लिखित परीक्षा (ओएमआर आधारित) के आधार पर किया जायेगा। उक्त भर्ती में पहली बार लिखित परीक्षा से पहले फिजिकल कराया जाएगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग अथवा इ-मित्र कियोस्क या जनसुविधा केंद्र के माध्यम से करना होगा। श्रेणी वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी देय शुल्क
सामान्य/ ईडब्लूएस, ओबीसी और दूसरे राज्य के उम्मीदवारों के लिए :  रु. 600/-
SC / ST तथा 2.5 लाख से कम आय वाले उम्मीदवारों के लिए : रु. 400/-

राजस्थान पुलिस सिपाही भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 हेतु पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.police.rajasthan.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Rajasthan Police Sipahi Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 07 अगस्त 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 अगस्त 2023.
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 27 अगस्त 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अवधि : 28 -30 अगस्त 2023.

Rajasthan Police Constable Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
आधिकारिक विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो राजस्थान के मूल निवासी है, उनसे अनुरोध किया जाता है कि इस राजस्थान पुलिस सिपाही भर्ती 2023 ( Rajasthan Police Constable Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आगामी आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status