झारखंड पोस्टल सर्कल भर्ती 2020 – 1118 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 14 दिसम्बर 2020
Jharkhand Postal Circle Bharti 2020 – भारतीय डाक ने झारखण्ड पोस्टल सर्किल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के 1118 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। भारतीय डाक द्वारा झारखंड पोस्टल सर्कल जीडीएस भर्ती 2020 हेतु 10वीं पास उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस झारखंड पोस्टल सर्कल भर्ती 2020 के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस झारखंड पोस्ट ऑफिस भर्ती 2020 (झारखंड पोस्टल सर्कल रिक्रूटमेंट 2020) के लिए भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट (www.appost.in) के माध्यम से 12 नवम्बर 2020 से 14 दिसम्बर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस झारखण्ड डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2020 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
झारखंड पोस्टल सर्कल भर्ती 2020 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : भारतीय डाक (India Post)।
- सर्कल का नाम : झारखण्ड पोस्टल सर्किल।
- विज्ञापन संख्या : R&E/GDSONLINEENGAGEMENT/2020.
- पदों की संख्या : 1118 पद।
- नौकरी का प्रकार : जीडीएस जॉब्स।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आवेदन करने की तिथि : 12 नवम्बर 2020 से 14 दिसम्बर 2020 तक।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.appost.in
- नौकरी का स्थान : झारखण्ड।
झारखंड सर्कल वैकेंसी 2020 का विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्तियों की संख्या | वेतनमान |
ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) | 1118 | ₹ 12,000/- |
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) | ₹ 10,000/- | |
डाक सेवक |
कम्युनिटी वाइज झारखंड पोस्टल सर्कल जीडीएस वैकेंसी 2020 का विवरण :
कम्युनिटी का नाम | रिक्त पद |
UR | 480 |
EWS | 95 |
OBC | 117 |
PWD-A | 09 |
PWD-B | 09 |
PWD-C | 12 |
PWD-DE | 01 |
SC | 121 |
ST | 274 |
कुल योग | 1118 पद |
झारखंड पोस्टल सर्कल रिक्रूटमेंट 2020 के लिए पात्रता मापदंड :
शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं कक्षा में अंगेजी और गणित विषय के साथ पास होना अनिवार्य है और 10वीं तक स्थानीय भाषा पढ़ा होना चाहिए।
आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 12 नवम्बर, 2020 से की जाएगी।
राष्ट्रीयता : भारतीय।
चयन प्रक्रिया : इस झारखण्ड डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2020 में उम्मीदवार का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : अनारक्षित (UR) और ओबीसी (OBC) वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क ₹ 100/- का भुगतान किसी भी प्रधान डाकघर के माध्यम से करना होगा। एससी/एसटी, दिव्यांगों और महिलाओं को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
झारखंड पोस्टल सर्कल भर्ती 2020 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस झारखंड पोस्ट ऑफिस भर्ती 2020 के लिए भारतीय डाक की ऑफिसियल वेबसाइट (www.appost.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 12 नवम्बर 2020 से 11 दिसम्बर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Jharkhand Postal Circle GDS Bharti 2020 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 12 नवम्बर 2020.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 दिसम्बर 2020 (Extended).
Jharkhand Postal Circle GDS Vacancy 2020 – उपयोगी लिंक :
Important Links Area |
|
आधिकारिक विस्तृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | फ्री जॉब अलर्ट |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | यहाँ क्लिक करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : झारखण्ड डाक विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस झारखंड पोस्ट ऑफिस भर्ती 2020 (Jharkhand Postal Circle Bharti 2020) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2020 की अधिक जानकारी के लिए भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट (www.appost.in) विजिट करें।