झारखण्ड मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2023 – JPSC 256 चिकित्सा पदाधिकारी (MO) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023

Jharkhand Medical Officer Bharti 2023 – झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत चिकित्सा पदाधिकारी (मेडिकल ऑफिसर) के पदों पर नियमित एवं बैकलॉग नियुक्ति परीक्षा हेतु विज्ञापन जारी किया है। जेपीएससी द्वारा झारखण्ड मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए अर्हताधारी भारतीय नागरिकों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस JPSC चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2023 के तहत कुल 256 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 230 नियमित नियुक्ति तथा 26 पद बैकलॉग नियुक्ति के शामिल है।

इच्छुक एवं निर्धारित अर्हता वाले अभ्यर्थी इस झारखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी भर्ती  2023 के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jpsc.gov.in) के माध्यम से निम्नवत निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस झारखण्ड मेडिकल ऑफिसर वैकेंसी 2023 ( JPSC MO Bharti 2023 ) से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

झारखण्ड मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार।
  • भर्ती आयोग का नाम : झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC)।
  • विज्ञापन संख्या : 19/2023 & 20/2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 256 पद।
  • नौकरी का प्रकार : झारखण्ड सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 21 जून 2023 से 20 जुलाई 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.jpsc.gov.in
  • नौकरी का स्थान : झारखण्ड।

झारखण्ड मेडिकल ऑफिसर वैकेंसी 2023 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान
मेडिकल ऑफिसर (MO) – नियमित 230 ₹ 9300 – 34800 + ग्रेड पे ₹ 5400 (लेवल -09)
मेडिकल ऑफिसर (MO) – बैकलॉग 26
कुल योग 256 पद

Jharkhand Medical Officer Bharti 2023 के लिए पात्रता मापदंड :

शैक्षणिक अर्हता : उम्मीदवार के पास भारतीय चिकित्सा परिषद् तथा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालय से एमबीबीएस की उपाधि तथा चिकित्सा के रूप में निबंधित होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए विभागीय अधिसूचना पढ़ें।

अनुभव : अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से काम से काम एक वर्ष की इन्टर्नशिप होनी चाहिए।

उम्र सीमा : जेपीएससी चिकित्सा पदाधिकारी भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष एवं अधिकतम आयु निम्न प्रकार है:

श्रेणी का नाम अधिकतम आयु
अनारक्षित श्रेणी के लिए : 35 वर्ष।
पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए : 37 वर्ष।
महिला (अनारक्षित, ओबीसी और ईबीसी) : 38 वर्ष।
एससी / एसटी (पुरुष एवं महिला) वर्ग के लिए : 40 वर्ष।
आयु की गणना 01.08.2023 के आधार पर की जायेगी।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस JPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2023 में, चिकित्सा पदाधिकारी पदों पर नियुक्ति हेतु दावेदारों का चयन लिखित परीक्षा और मौखिक प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

परीक्षा शुल्क विवरण
सामान्य एवं बीसी/ एमबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹ 600/- + बैंक चार्ज
एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹ 150/- + बैंक चार्ज

JPSC चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार झारखण्ड मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) की आधिकारिक वेबसाइट (www.jpsc.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Jharkhand  Chikitsa Adhikari Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 21 जून 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 जुलाई 2023.
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 20 जुलाई 2023.

Jharkhand Medical Officer Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृतविज्ञापन डाउनलोड लिंक नियमित || बैकलॉग
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Sarkari Result Vacancy

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : झारखण्ड स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि इस JPSC चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2023 ( Jharkhand Medical Officer Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (उपर्युक्त) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। वर्तमान JPSC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए झारखण्ड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की अधिकृत वेबसाइट यानि www.jpsc.gov.in विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status