मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि अधिकारी भर्ती 2020 – MPPEB 863 कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 24 नवम्बर 2020
MP Gramin Krishi Adhikari Bharti 2020 – मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश, भोपाल के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (कार्यपालिक) पदों पर भर्ती परीक्षा हेतु अधिसूचना जारी की है। एमपीपीईबी द्वारा मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि अधिकारी भर्ती 2020 परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इस MPPEB ग्रामीण कृषि अधिकारी भर्ती 2020 के तहत कुल 863 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग भर्ती 2020 के लिए एमपीपीईबी की अधिकृत वेबसाइट (www.peb.mp.gov.in) के माध्यम से 10 नवम्बर 2020 से 24 नवम्बर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस एमपी व्यापम ग्रामीण कृषि अधिकारी भर्ती 2020 से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि अधिकारी भर्ती 2020 हाइलाइट्स :
- विभाग का नाम : किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश सरकार।
- परीक्षा आयोजक का नाम : मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB)
- विज्ञापन क्रमांक : जल्द अपडेट किया जायेगा।
- रिक्तियों की कुल संख्या : 863 पद।
- नौकरी का प्रकार : मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि : 10 नवम्बर 2020 से 24 नवम्बर 2020 तक।
- आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.mpkrishi.mp.gov.in
- नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।
मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि अधिकारी वैकेंसी 2020 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी | 791 | ₹ 25300 – 80500/- प्रति माह |
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी | 72 | ₹ 36200 – 114800/- प्रति माह |
योग | 863 पद |
MPPEB ग्रामीण कृषि अधिकारी भर्ती 2020 के लिए पात्रता मानदंड :
एमपी ग्रामीण कृषि अधिकारी जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता :
- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से कृषि अथवा उद्यानिकी में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से कृषि या संबद्ध विषय में स्नातकोत्तर अथवा कृषि इंजीनियरिंग में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा (01 जनवरी 2020 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग भर्ती 2020 में ग्रामीण कृषि अधिकारी पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
परीक्षा शुल्क विवरण | |
अनारक्षित श्रेणी (UR) के उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 500/- |
म.प्र. के SC / ST / OBC उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 250 |
एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क (सभी के लिए) | ₹ 60/- |
मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि अधिकारी भर्ती 2020 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एमपी व्यापम ग्रामीण कृषि अधिकारी भर्ती 2020 के लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की आधिकारिक वेबसाइट (www.peb.mp.gov.in) पर उपलब्ध अप्लाई लिंक अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से 10 नवम्बर 2020 से 24 नवम्बर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MPPEB ग्रामीण कृषि अधिकारी भर्ती 2020 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- विज्ञापन प्रकाशन की संभावित तिथि : 05 नवम्बर 2020.
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारम्भ तिथि : 10 नवम्बर 2020.
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि : 24 नवम्बर 2020.
- आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि : 29 नवम्बर 2020.
- परीक्षा आयोजन की तिथि : 12-13 फरवरी 2021.
MPPEB ग्रामीण कृषि अधिकारी वैकेंसी 2020 – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
शॉर्ट भर्ती अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active Now) |
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : मध्यप्रदेश कृषि विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे सभी एमपी के मूल निवासी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस MPPEB ग्रामीण कृषि अधिकारी भर्ती 2020 (MP Gramin Krishi Adhikari Bharti 2020) में अप्लाई करने से पूर्व महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) की एमपी व्यापम ग्रामीण कृषि अधिकारी भर्ती 2020 विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति पुष्टि/ अवलोकन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। MPPEB भर्ती 2020 की अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की ऑफिसियल वेबसाइट यानि www.peb.mp.gov.in को विजिट करें।