एमपी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 – 1565 जीडीएस वैकेंसी हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023

MP Gramin Dak Sevak Bharti 2023 – भारतीय डाक विभाग ने मध्य प्रदेश पोस्टल सर्कल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों (ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर/ डाक सेवक) के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। भारतीय डाक द्वारा एमपी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 के लिए 10वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस एमपी पोस्टल सर्कल जीडीएस भर्ती 2023 के तहत कुल 1565 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस एमपी ग्रामीण डाक सेवक वैकेंसी 2023 के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस ऑनलाइन की अधिकृत वेबसाइट (www.indiapostgdsonline.gov.in) के माध्यम से 03 अगस्त 2023 से 23 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस मध्य प्रदेश डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

एमपी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : भारतीय डाक (India Post)।
  • सर्कल का नाम : मध्य प्रदेश पोस्टल सर्किल।
  • पदों की संख्या : 1565 पद।
  • पद का नाम : ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस)।
  • नौकरी का प्रकार : मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आवेदन करने की तिथि : 03 अगस्त 2023 से 23 अगस्त 2023 तक।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.indiapostgdsonline.gov.in
  • नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।

एमपी ग्रामीण डाक सेवक वैकेंसी 2023 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) 1565 ₹ 10,000/- &  ₹ 12,000/-

श्रेणी-वार एमपी पोस्टल सर्कल जीडीएस वैकेंसी 2023 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
EWS 146
OBC 185
PWD-A 18
PWD-B 14
PWD-C 09
PWD-DE 07
SC 255
ST 308
UR 623
कुल योग 1565 पद

MP Gramin Dak Sevak Bharti 2023 के लिए पात्रता मापदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में अंगेजी और गणित विषय के साथ पास होना अनिवार्य है और 10वीं तक स्थानीय भाषा पढ़ा होना चाहिए।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 23 अगस्त, 2023 से की जाएगी।

राष्ट्रीयता : भारतीय।

चयन प्रक्रिया : इस मध्य प्रदेश डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2023 में उम्मीदवार का चयन 10वीं/ मैट्रिक में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष आवेदकों को आवेदन शुल्क ₹ 100/- का भुगतान किसी भी प्रधान डाकघर के माध्यम से करना होगा। एससी/ एसटी, दिव्यांगों और महिलाओं को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

एमपी पोस्टल सर्कल जीडीएस भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एमपी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 के लिए भारतीय डाक विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट (www.indiapostgdsonline.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

MP Postal Circle GDS Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 03 अगस्त 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 अगस्त 2023.

MP Gramin Dak Sevak Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
आधिकारिक भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक पंजीकरण | अप्लाई करें
डिवीज़न वार रिक्ति विवरण लिंक डाउनलोड करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : मध्य प्रदेश डाक विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस एमपी पोस्टल सर्कल जीडीएस भर्ती 2023 ( MP Gramin Dak Sevak Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट (www.indiapostgdsonline.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status