राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 – RSMSSB 1136 लाइवस्टॉक असिस्टेंट वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2022

Rajasthan Pashudhan Sahayak Bharti 2022 – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने राजस्थान पशुपालन विभाग के अन्तर्गत राजस्थान पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2022 हेतु विज्ञापन जारी किया है। आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 हेतु निर्धारित प्रपत्र में योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस RSMSSB पशुधन सहायक भर्ती 2022 के तहत कुल 1136 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 981 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 155 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए प्रस्तावित हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान लाइवस्टॉक असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 19 मार्च 2022 से 17 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस आरएसएमएसएसबी पशुधन सहायक भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : पशुपालन विभाग, राजस्थान सरकार।
  • भर्ती बोर्ड का नाम : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)।
  • विज्ञापन संख्या : 03/2022.
  • रिक्त पदों की संख्या : 1136 पद।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आवेदन करने की अवधि : 19 मार्च 2022 से 17 अप्रैल 2022 तक।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.rsmssb.rajasthan.gov.in
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

राजस्थान पशुधन सहायक वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
पशुधन सहायक (लाइवस्टॉक असिस्टेंट) 1136 ₹ 26300 – 85500/- पे मेट्रिक्स लेवल – 8

श्रेणी/ क्षेत्र-वार RSMSSB पशुधन सहायक रिक्ति 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non TSP) अनुसूचित क्षेत्र (TSP)
GEN/UR 350 79
EWS 95 00
SC 151 07
ST 114 69
OBC 199 00
MBC 47 00
Sahariya 25 00
योग 981 155

RSMSSB पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

राजस्थान लाइवस्टॉक असिस्टेंट जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता :

  • अभ्यर्थी को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या इसके समकक्ष संस्थान से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान या बागवानी कृषि, पशुपालन एवं जीव विज्ञान विषय से 12वीं उत्तीर्ण तथा उसके पास राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पशुधन सहायक का एक/ दो वर्षीय प्रशिक्षण होना चाहिए।
  • देवनागिरी लिपि और राजस्थानी बोलियों में से किसी एक में लिखी गई हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान।

आयु सीमा : आवेदक 01, जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो और 40 वर्ष से अधिक नहीं हुआ हो।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान लाइवस्टॉक असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुरूप निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान राज्य के निर्धारित इ-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार है।

श्रेणी का नाम आवेदन एवं परीक्षा शुल्क
GEN/ EWS/ OBC (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए ₹ 450/-
OBC (नॉन क्रीमी लेयर)/ MBC उम्मीदवारों के लिए ₹ 350/-
SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए ₹ 250/-

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस आरएसएमएसएसबी पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RSMSSB Pashudhan Sahayak Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 19 मार्च 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 17 अप्रैल 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 17 अप्रैल 2022.
  • लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि : 04 जून 2022.

RSMSSB Pashudhan Sahayak Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान पशुपालन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 12 वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस RSMSSB पशुधन सहायक भर्ती 2022 ( Rajasthan Pashudhan Sahayak Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विज्ञापन (Advt. – 03/2022) के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, RSMSSB भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status