यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2022 – UPPSC 558 स्टाफ नर्स (पुरुष) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 21 जनवरी 2022
UPPSC Staff Nurse Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें विभाग के अन्तर्गत स्टाफ नर्स (पुरुष) पदों पर नियुक्ति हेतु पुनर्विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2022 के लिए योग्य पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस UPPSC स्टाफ नर्स भर्ती 2022 के तहत कुल 558 रिक्तियां प्रकाशित की गई हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपीपीएससी स्टाफ नर्स रिक्रूटमेंट 2022 के लिए उ.प्र. लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट (www.uppsc.up.nic.in) के माध्यम से 21 जनवरी 2022 से 17 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस उत्तर प्रदेश स्टाफ नर्स भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसी रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, उ.प्र.।
- भर्ती आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC).
- परीक्षा का नाम : स्टाफ नर्स (पुरूष) परीक्षा- 2022.
- विज्ञापन संख्या : ए-1/ई-1/2022.
- प्रकाशित पदों की संख्या : 558 पद।
- नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 21 जनवरी 2022 से 17 फरवरी 2022 तक।
- आवेदन की विधि : ऑनलाइन।
- ऑफिशियल वेबसाइट : www.uppsc.up.nic.in
- नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स वैकेंसी 2022 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
स्टाफ नर्स (पुरुष) | 558 | ₹ 44900 – 142400/- (लेवल-7) |
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स रिक्रूटमेंट 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान के साथ हाई स्कूल परीक्षा और इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण तथा जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा या नर्सिंग में बी0एस0सी0 उत्तीर्ण होना चाहिए और उत्तर प्रदेश के नर्स और मिडवाइव्स काउंसिल के साथ रजिस्ट्रेशन। कृपया, इसकी अधिक जानकारी के लिए अप्लाई करने से पूर्व आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा (01 जुलाई 2017 को ) : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
UPPSC चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश स्टाफ नर्स भर्ती 2022 में, स्टाफ नर्स (पुरुष) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : सभी श्रेणियों के आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क (परीक्षा शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क) का भुगतान ऑनलाइन मोड से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके करना होगा। श्रेणी-वार निर्धारित आवेदन शुल्क निम्न प्रकार हैं :
श्रेणी का नाम | देय राशि |
GEN और OBC के लिए : | ₹ 105/- |
SC/ ST और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए : | ₹ 65/- |
PH श्रेणी के लिए : | ₹ 25/- |
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले उम्मीदवार UPPSC स्टाफ नर्स भर्ती 2022 के लिए यूपी लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.uppsc.up.nic.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 21 जनवरी 2022 से 17 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन हेतु पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि : 21 जनवरी 2022.
- ऑनलाइन आवेदन हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि : 17 फरवरी 2022.
- आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि : 17 फरवरी 2022.
- ऑनलाइन आवेदन सबमिट किये जाने की अंतिम तिथि : 21 फरवरी 2022.
UPPSC Staff Nurse Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक :
Important Links Area | |
विस्तृत विज्ञापन डाउनलोड लिंक | Hindi | English |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस यूपीपीएससी स्टाफ नर्स रिक्रूटमेंट 2022 ( UPPSC Staff Nurse Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से सूक्ष्मता एवं गहनता से अवलोकन /अध्ययन कर लें और फिर प्रकाशित नोर्देशों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, UPPSC भर्ती 2022 की विस्तृत विवरण के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.uppsc.up.nic.in) विजिट करें।