NVS Bharti 2024 – नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने अपने मुख्यालय कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालयों में ग्रुप-B एवं ग्रुप-C के अन्तर्गत नॉन-टीचिंग पदों पर नियुक्ति/ चयन हेतु भर्ती अधिसूचना जारी किया है। समिति द्वारा NVS भर्ती 2024 के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2024 के तहत 1300 से अधिक पदों भर्ती भर्ती की जाएगी।
इच्छुक और अपेक्षित योग्यता वाले उम्मीदवार इस एनवीएस रिक्रूटमेंट 2024 के लिए नवोदय विद्यालय समिति की अधिकृत वेबसाइट (www.navodaya.gov.in) के माध्यम से 22 मार्च 2024 से 14 मई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस नवोदय विद्यालय नॉन-टीचिंग स्टाफ भर्ती 2024 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
NVS भर्ती 2024 की जानकारी हिंदी में :
- समिति का नाम : नवोदय विद्यालय समिति (NVS)।
- विभाग का नाम : स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार।
- विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
- रिक्तियों की कुल संख्या : 1377 पोस्ट्स।
- नौकरी का प्रकार : केंद्र सरकार नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 22 मार्च 2024 से 14 मई 2024 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.navodaya.gov.in
- नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।
पद वार नवोदय विद्यालय समिति वैकेंसी 2024 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
महिला स्टाफ नर्स | 121 | ₹ 44900 – 142400/- (लेवल – 11) |
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) | 05 | ₹ 35400 – 112400/- (लेवल – 06) |
ऑडिट असिस्टेंट | 12 | |
लीगल असिस्टेंट | 01 | |
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर | 04 | |
स्टेनोग्राफर | 23 | ₹ 25500 – 81100/- (लेवल – 04) |
कंप्यूटर ऑपरेटर | 02 | |
कैटरिंग असिस्टेंट | 78 | |
जूनियर सेक्रेटरीएट असिस्टेंट (आरओ कैडर) | 21 | ₹ 19900 – 63200/- (लेवल – 02) |
जूनियर सेक्रेटरीएट असिस्टेंट (जेएनवी कैडर) | 360 | |
इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर | 128 | |
लैब अटेंडेंट | 161 | ₹ 18000 – 56900/- (लेवल – 01) |
मेस हेल्पर | 442 | |
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) | 19 | |
कुल योग | 1377 पद |
NVS Bharti 2024 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ यूनिवर्सिटी/ संस्थान से 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। पद वार शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकृत विज्ञापन आवेदन से पूर्व अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा (10 फरवरी 2024 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम तथा अधिकतम उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी हेतु अधिकृत विज्ञापन देखें।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।
NVS चयन प्रक्रिया : इस नवोदय विद्यालय नॉन-टीचिंग स्टाफ भर्ती 2024 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और साक्षात्कार/ ट्रेड टेस्ट/ स्किल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) माध्यम से करना होगा। कोटि-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
कोटि/ पद का नाम | आवेदन शुल्क | प्रोसेसिंग फीस | देय शुल्क |
महिला स्टाफ नर्स के लिए : | ₹ 1000 | ₹ 500 | ₹ 1500/- |
अन्य सभी पदों के लिए : | ₹ 500 | ₹ 500 | ₹ 1000/- |
एससी/ एसटी/ पीएच के लिए : | NIL | ₹ 500 | ₹ 500/- |
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस NVS भर्ती 2024 के लिए नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशियल वेबसाइट (www.navodaya.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Navodaya Vidyalaya Samiti Bharti 2024 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 22 मार्च 2024.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 मई 2024.
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 14 मई 2024.
Navodaya Vidyalaya Samiti Vacancy 2024 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
भर्ती अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : जवाहर नवोदय विद्यालयों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस नवोदय विद्यालय नॉन-टीचिंग स्टाफ भर्ती 2024 ( NVS Bharti 2024 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का सम्बंधित भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की अधिकृत वेबसाइट (www.navodaya.gov.in) विजिट करें।