यूपीएसएसएससी एएनएम सिलेबस 2021 – UPSSSC स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती हेतु परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम डाउनलोड करें।

UPSSSC ANM Syllabus in Hindi 2021 – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती 2021 हेतु परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। यदि आप यूपीएसएसएससी एएनएम सिलेबस 2021, यूपी स्वास्थ्य कार्यकर्ता सिलेबस 2021, UPSSSC ANM परीक्षा का सिलेबस 2021, यूपी एएनएम परीक्षा पैटर्न 2021 इत्यादि की तलाश में  हैं तो आप एक सही वेबपेज को विजिट कर रहे है।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी जो UPSSSC स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती परीक्षा 2021-22 के लिए आवेदन करने वाले है, वे अभ्यर्थी इस आर्टिकल के माध्यम से यूपीएसएसएससी एएनएम पाठ्यक्रम 2021 की जाँच करने के साथ इसकी पीडीएफ फाइल भी डाउनलोड कर सकते है। UPSSSC ANM पाठ्यक्रम 2021 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नो की संख्या, विषय वस्तु, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

यूपीएसएसएससी एएनएम सिलेबस 2021 हिंदी में – हाइलाइट्स :

  • परीक्षा का नाम : UPSSSC स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती परीक्षा 2021-22.
  • परीक्षा आयोजक का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)।
  • परीक्षा का स्तर : राज्यस्तरीय परीक्षा।
  • परीक्षा का मोड : ऑफलाइन।
  • आर्टिकल का प्रकार : एग्जाम सिलेबस
  • परीक्षा की तिथि : बाद में घोषित होगी।
  • सिलेबस डाउनलोड मोड : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.upsssc.gov.in

यूपीएसएसएससी एएनएम परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2021 :

परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम निम्नवत है :

परीक्षा पैटर्न – UPSSSC स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) परीक्षा 2021 हेतु एग्जाम पैटर्न निम्नानुसार है :

  • लिखित परीक्षा एक पाली आयोजित करई जाएगी।
  • परीक्षा का मोड ऑफलाइन होगा।
  • परीक्षा में 100 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होगा।
  • परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
  • परीक्षा समयावधि 2:00 घंटे (120 मिनट्स) की होगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) अंक की कटौती की जाएगी।
परीक्षा योजना
विषय प्रश्नों की संख्या निर्धारित कुल अंक समयावधि
विषयगत ज्ञान 100 100 2 घंटा (120 मिनट)

यूपीएसएसएससी एएनएम सिलेबस 2021 (UPSSSC ANM Syllabus in Hindi 2021) :

विषयगत ज्ञान –

1 – स्वास्थ्य के निर्धारक तत्व।

2 – भारतीय स्वास्थ्य समस्याओं का बाह्म रूप एवं योजनायें।

3 – एससी, पीएचसी, सीएमसी और जिला अस्पताल संगठन।

4 – स्वास्थ्य सेवाएँ : अंतर्राष्ट्रीय – विश्व बैंक, यूरोपीय आयोग, रेड क्रॉस, अमेरिकी सहायता, यूनेस्को। कोलम्बो प्लान, आईएलओ, केयर आदि।

राष्ट्रीय – इंडियन रेड क्रॉस, इंडियन काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर, फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया आदि।

5 – स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कार्य एवं दायित्व।

6 – एएनएम के लिए आचार संहिता।

7 – समुदाय में लोगों को सलाह देने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका।

8 – स्वास्थ्य के लिए पोषण की आवश्यकता, पोषण एवं बीमारी का आपसी सम्बन्ध।

9 – खाद्य पदार्थों का पोषण के आधार पर वर्गीकरण।

10 – विभिन्न आयु वर्ग के लिए संतुलित आहार।

11 – विटामिन और खनिज की कमी से होने वाले रोग और महिलाओं में पोषणजनित रक्ताल्पता।

12 – पाँच वर्ष तक के बच्चों का पोषण, पोषण एएनएम/ एफएचडब्ल्यू/ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका।

13 – मानव शरीर की संरचना, शरीर प्रणाली और उनके कार्य।

14 – शरीर की स्वच्छता।

15 – मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा।

16 – संक्रामक रोगों के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सामान्य उपाय।

17 – संक्रामक रोग – लक्षण, बचाव एवं उपचार : डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, खसरा एवं तपेदिक, चिकिन पॉक्स, कण्ठमाला (गलसुआ), रूबेला, आंत्र ज्वर, हेपेटाइटिस, रेबीज, मलेरिया, डेंगू , फाइलेरिया, कला -अजार , ट्रेकोमा, नेत्रश्लेष्मलाशोथ, खुजली, एसटीडी और एचआईवी/ एड्स, इंसेफलाइटिस, लेप्टोस्पारोसिस, तीव्र श्वसन संक्रमण, दस्त रोग, कृमि संक्रमण, कुष्ठ रोग।

18 – समुदाय में बीमारों की देखभाल : इतिहास लेना, शारीरिक परिक्षण :  महत्वपूर्ण लक्षण।

19 – ज्वर : महत्वपूर्ण संकेत – तापमान, नाड़ी, श्वसन एवं रक्तचाप।

20 – स्वास्थ्य में आयुष की भूमिका एवं घरेलु उपचार।

21 – दवाओं का वर्गीकरण।

22 – प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता।

23 – सामान्य चोंटें एवं बीमारिया।

24 – कट और घाव – प्रकार, सिद्धांत एवं प्रत्मिक चिकित्सा देखभाल।

25 – शिशुओं एवं बच्चों में बृद्धि और विकास को प्रभावित करने वाले कारक।

26 – बच्चों का शारीरिक मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक विकास।

27 – दुर्घटनाएं : कारण, सावधानियां एवं रोकथाम।

28 – विशेष स्तनपान।

29 – विद्यालय स्वास्थ्य : प्रयोजन, समस्याएं एवं कार्यक्रम और विद्यालय का वातावरण।

30 – किशोरों के लिए यौन शिक्षा।

31 – मासिक चक्र एवं उनके दौरान स्वच्छता।

32 – किशोरावस्था में गर्भधारण एवं गर्भपात सम्बंधित जानकारी।

33 – भ्रूण एवं नाल।

34 – सामान्य गर्भवस्था : गर्भावस्था के चिन्ह एवं लक्षण।

35 – सामान्य प्रसव के दौरान देखभाल।

36 – नवजात शिशु की देखभाल।

37 – गर्भावस्था की असामान्यताएं।

38 – गर्भपात : गर्भपात के प्रकार एवं गर्भपात के कारण।

** यूपी एएनएम सिलेबस 2021 महत्वपूर्ण लिंक **

Important Links Area
UPSSSC ANM सिलेबस 2021 लिंक डाउनलोड करें
परीक्षा अधिसूचना लिंक यूपीएसएसएससी एएनएम भर्ती 2021
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता पाठ्यक्रम 2021 ( UPSSSC ANM Syllabus in Hindi 2021 ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। UP स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा का सिलेबस 2021 (यूपी एएनएम सिलेबस 2021) एवं यूपी एएनएम परीक्षा पैटर्न 2021 की अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status