असम राइफल्स भर्ती 2022 – 1380 टेक्निकल और ट्रेड्समैन वैकेंसी रिक्रूटमेंट रैली हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022
Assam Rifles Bharti 2022 – असम राइफल्स (Assam Rifles) ने ग्रुप ‘B’ & ‘C’ के अन्तर्गत टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन पदों पर नियुक्ति (रैली भर्ती) हेतु विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। असम राइफल्स रिक्रूटमेंट ब्रांच द्वारा असम राइफल्स भर्ती 2022 के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के तहत कुल 1380 रिक्तियां प्रकाशित की गयी हैं। जो अभ्यर्थी दसवीं और बारहवीं पास कर चुके है या जिन उम्मीदवारों के पास आईटीआई डिप्लोमा हैं, उनके लिए रोजगार पाने का यह एक सुनहरा अवसर है।
इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस असम राइफल्स रिक्रूटमेंट 2022 के लिए असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट (www.assamrifles.gov.in) के माध्यम से 06 जून 2022 से 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस असम राइफल भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत हैं।
असम राइफल्स भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : असम राइफल्स (Assam Rifles)।
- विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
- पद का नाम : टेक्नीशियन & ट्रेड्समैन।
- पदों की कुल संख्या : 1380 पद।
- नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स।
- आवेदन करने की अवधि : 06 जून 2022 से 20 जुलाई 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- ऑफिसियल वेबसाइट : www.assamrifles.gov.in
- नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।
पद वार असम राइफल्स वैकेंसी 2022 विवरण :
ट्रेड का नाम | प्रारंभिक रैंक | रिक्तियों की संख्या |
ग्रुप ‘B’ वैकेंसी | ||
पुल एवं सड़क (पुरुष और महिला) | नायब सूबेदार | 17 |
धार्मिक शिक्षक (पुरुष और महिला) | नायब सूबेदार | 09 |
ग्रुप ‘C’ वैकेंसी | ||
क्लर्क (पुरुष और महिला) | हवलदार | 287 |
ऑपरेटर रेडियो और लाइन (पुरुष) | हवलदार | 729 |
रेडियो मैकेनिक (पुरुष) | वारंट ऑफिसर | 72 |
आर्मरर (पुरुष) | राइफलमैन | 48 |
प्रयोगशाला सहायक (पुरुष) | राइफलमैन | 13 |
नर्सिंग सहायक (पुरुष) | राइफलमैन | 100 |
वेटनेरी फील्ड सहायक (पुरुष) | वारंट ऑफिसर | 10 |
आया -पैरामेडिकल (महिला) | राइफलमैन | 15 |
धोबी (पुरुष) | राइफलमैन | 80 |
कुल पद | 1380 |
असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदण्ड :
शैक्षिणिक योग्यता : अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय या समकक्ष से मैट्रिक, इंटरमीडिएट या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (10+2) और आईटीआई डिप्लोमा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पद वार शैक्षिक योग्यता की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन को पढ़ें।
आयु सीमा : प्रत्येक पद की नियुक्ति के लिए आयु सीमा अलग अलग निर्धारित की गयी है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप विज्ञापन देख लें।
नागरिकता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस असम राइफल भर्ती 2022 में उक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, व्यापार परीक्षण (कौशल परीक्षण), दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क : इस भर्ती (Assam Rifles Recruitment Rally 2022) के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। वहीं एससी/ एसटी एवं सभी महिला अभ्यर्थिओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। ग्रुप वाइज आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
कैटेगोरी | आवेदन शुल्क |
ग्रुप ‘B’ पोस्ट (सभी वर्ग) के लिए | ₹ 200/- |
ग्रुप ‘C’ पोस्ट (सभी वर्ग) के लिए | ₹ 100/- |
एससी/ एसटी एवं सभी महिला अभ्यर्थिओं | ₹ 0/- |
असम राइफल्स भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के लिए असम राइफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट (www.assamrifles.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Assam Rifles Technical & Tradesmen Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 06 जून 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 जुलाई 2022.
Assam Rifles Technical & Tradesmen Vacancy 2022 – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
भर्ती अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active Now) |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : असम राइफल्स में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस असम राइफल्स रिक्रूटमेंट 2022 ( Assam Rifles Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत भर्ती विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए असम राइफल्स की अधिकृत वेबसाइट (www.assamrifles.gov.in) विजिट करें।
Sir mai Assam Rifles mai Naukri karana chahta hnn