ESIC भर्ती 2022 – 3800+ यूडीसी, स्टेनोग्राफर एवं एमटीएस वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 15 फरवरी 2022

ESIC Bharti 2022 – कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सम्पूर्ण भारत में फैले अपने सभी कार्यालयों में अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर एवं मल्टी टास्किंग स्टाफ के नियमित पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। ईएसआईसी द्वारा ESIC भर्ती 2022 के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस ईएसआईसी भर्ती 2022 के तहत 3800 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक और अपेक्षित योग्यता वाले उम्मीदवार इस ईएसआईसी रिक्रूटमेंट 2022  के लिए निगम की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से 15 जनवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

ESIC भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • निगम का नाम : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)।
  • मंत्रालय का नाम : श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार।
  • विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 3865 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : केंद्र सरकार नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 15 जनवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.esic.nic.in
  • नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।

पद वार कर्मचारी राज्य बीमा निगम वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) 1736 ₹ 25,500 – 81,100/- (लेवल – 4)
स्टेनोग्राफर (Steno) 165
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 1964 ₹ 18,000 – 56,900/- (लेवल – 1)
कुल योग 3865 पद

रीजन वाइज ईएसआईसी वैकेंसी 2022 विवरण :

रीजन का नाम  यूडीसी स्टेनोग्राफर  एमटीएस
उत्तर प्रदेश 36 05 119
उत्तराखंड 09 01 17
बिहार 43 16 37
असम 01 00 17
आंध्र प्रदेश 07 02 26
छत्तीसगढ़ 17 03 21
दिल्ली 235 30 292
गोवा 13 01 12
गुजरात 136 06 127
हरियाणा 96 13 76
हिमाचल प्रादेश 29 00 15
जम्मू-कश्मीर 08 00 01
झारखण्ड 06 00 26
कर्नाटक 199 18 65
केरल 66 04 60
मध्य प्रदेश 44 02 56
महाराष्ट्र 318 18 258
गुवाहाटी, नॉर्थ ईस्ट 01 00 17
ओडिशा 30 03 41
पांडिचेरी 06 01 07
पंजाब 81 02 105
राजस्थान 67 15 105
तमिलनाडु 150 16 219
तेलंगाना 25 04 43
वेस्ट बंगाल एवं सिक्किम 113 04 203
कुल 1736 165 1964

ईएसआईसी भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

ईएसआईसी जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता :

  • अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) के लिए : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण।
  • स्टेनोग्राफर (Steno) के लिए : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण तथा कंप्यूटर पर 10 मिनट की टिक्टेशन (इमला) में 80 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं उत्तीर्ण।
  • पोस्ट वाइज शैक्षणिक अर्हता के लिए सम्बंधित भर्ती विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 25 वर्ष (एमटीएस के लिए) और 27 वर्ष (यूडीसी एवं स्टेनोग्राफर के लिए) होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती 2022 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट/ लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) माध्यम से करना होगा। कोटि-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कोटि का नाम आवेदन शुल्क
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए ₹ 500/-
एससी/ एसटी/ पीएच के लिए ₹ 250/-
सभी महिला उम्मीदवारों के लिए ₹ 250/-

ESIC भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस ईएसआईसी रिक्रूटमेंट 2022 के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ESIC Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 15 जनवरी 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 फरवरी 2022.
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 15 फरवरी 2022.

ESIC Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
राज्य वार भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस ईएसआईसी भर्ती 2022 ( ESIC Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का सम्बंधित भर्ती विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम की अधिकृत वेबसाइट (www.esic.nic.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status