एफसीआई भर्ती 2021 – FCI 89 असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) एवं मेडिकल ऑफिसर (MO) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 31 मार्च 2021
FCI Bharti 2021 Online Form – फूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (FCI) ने पूरे देश में फैले अपने कार्यालयों में असिस्टेंट जनरल मैनेजर एवं मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा एफसीआई भर्ती 2021 के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस FCI भर्ती 2021 के तहत कुल 89 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं. जिनमें 87 पद सहायक महाप्रबंधक के तथा 02 पद चिकित्सा अधिकारी के शामिल हैं।
इच्छुक एवं निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी इस एफसीआई रिक्रूटमेंट 2021 के लिए भारतीय खाद्य निगम की आधिकारिक वेबसाइट (www.fci.gov.in) के माध्यम से 01 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भारतीय खाद्य निगम भर्ती 2021 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
एफसीआई भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- निगम का नाम : फूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (FCI)।
- विज्ञापन संख्या : 01/2021-FCI Category-I.
- रिक्तियों की कुल संख्या : 89 पोस्ट्स।
- नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स।
- आवेदन की तिथि : 01 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.fci.gov.in
- नौकरी का स्थान : ऑल इंडिया।
एफसीआई वॉचमैन भर्ती 2021 – FCI 860 वैकेंसी हेतु आवेदन करें. [Last Date 10 Nov 2021]
एफसीआई वैकेंसी 2021 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) | 30 | ₹ 60,000 – 1,80,000/- |
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (टेक्निकल) | 27 | |
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एकाउंट्स) | 22 | |
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (लॉ) | 08 | |
मेडिकल ऑफिसर | 02 | ₹ 50,000 – 1,60,000/- |
कुल योग | 89 पद |
FCI भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
एफसीआई जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता :
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) के लिए : अभ्यर्थी को केंद्रीय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातक (बैचलर डिग्री इन लॉ) तथा स्नातकोत्तर (एसीए / एआईसीडब्ल्यूए / एसीएस) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- मेडिकल ऑफिसर (MO) के लिए : उम्मीदवार के पास M.B.B.S डिग्री और किसी भी संगठित चिकित्सा संस्थान में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
- पोस्ट वाइज शैक्षणिक योग्यता के लिए आधिकारिक विज्ञापन आवेदन करने से पहले ध्यानपूर्वक देखें।
आयु सीमा (01 जनवरी 2021 को) : अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 28, 30, 33 एवं 35 वर्ष होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी हेतु अधिकृत भर्ती विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।
चयन प्रक्रिया : इस भारतीय खाद्य निगम भर्ती 2021 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सामान्य,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट-बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट, UPI) माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
श्रेणी का नाम | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए | ₹ 1000/- |
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ महिला वर्ग के लिए | कोई शुल्क नहीं |
एफसीआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस एफसीआई रिक्रूटमेंट 2021 में अप्लाई करने के लिए फूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (FCI) की अधिकृत वेबसाइट (www.fci.gov.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 01 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
FCI AGM & MO Bharti 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 01 मार्च 2021.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2021.
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2021.
FCI AGM & MO Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
विस्तृत विज्ञापन लिंक | Hindi | English |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | न्यू रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें |
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : भारतीय खाद्य निगम में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस भारतीय खाद्य निगम भर्ती 2021 (FCI Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से सूक्ष्मता एवं गहनता से अवलोकन /अध्ध्य्यन कर लें और फिर प्रकाशित निर्देशों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, FCI भर्ती 2021 की विस्तृत विवरण के लिए फूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया की अधिकृत वेबसाइट (www.fci.gov.in) विजिट करें।
FCI Bharti 2021 FAQs :
Ans : फूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (भारतीय खाद्य निगम)।
Ans : भारतीय खाद्य निगम (FCI) राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम है।
Ans : 01 मार्च 2021 से शरू।
Ans : www.fci.gov.in .