जेएसएससी लैब असिस्टेंट भर्ती 2022 – JSSC 690 प्रयोगशाला सहायक वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 28 सितम्बर 2022
JSSC Lab Assistant Bharti 2022 – झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड, राँची के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक की संसूचित रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा जेएसएससी लैब असिस्टेंट भर्ती 2022 (झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2022) के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते है। इस JSSC प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2022 के तहत कुल 690 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जेएसएससी लैब असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से 29 अगस्त 2022 से 28 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पद, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
जेएसएससी लैब असिस्टेंट भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- आयोग का नाम : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)।
- परीक्षा का नाम : झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2022।
- विज्ञापन संख्या : 13/2022.
- रिक्त पदों की संख्या : 690 पद।
- नौकरी का प्रकार : झारखण्ड सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 29 अगस्त 2022 से 28 सितम्बर 2022 तक।
- आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.jssc.nic.in
- नौकरी का स्थान : झारखण्ड।
जेएसएससी लैब असिस्टेंट वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
प्रयोगशाला सहायक (भौतिक शास्त्र) | 230 | ₹ 35,400 – 1,12,400/-(लेवल-6) |
प्रयोगशाला सहायक (रसायन शास्त्र) | 230 | |
प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञान) | 230 | |
कुल योग | 690 पद |
JSSC Lab Assistant Bharti 2022 के लिए पात्रता मापदंड :
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान में से किन्ही दो विषयों में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक विज्ञापन अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष (पुरुष के लिए) और 37 वर्ष (महिला के लिए) होनी चाहिए। जबकि, अधिकतम आयु सीमा में छूट झारखंड सरकार के नियमानुसार दी जाएगी।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जायेगा।
परीक्षा शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) से करना होगा। श्रेणी-वार देय शुल्क निम्न प्रकार है :
कैटेगरी | देय शुल्क |
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 100/- |
झारखंड के एससी/एसटी/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 50/- |
JSSC प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जेएसएससी लैब असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JSSC Lab Assistant Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 29 अगस्त 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 सितम्बर 2022.
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 30 सितम्बर 2022.
- आवेदन की प्रविष्टियों में संशोधन कि अंतिम तिथि : 03 से 06 अक्टूबर 2022.
JSSC Lab Assistant Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
अधिकृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : झारखण्ड राज्य में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे ग्रेजुएट भारतीय नागरिकों को सूचित किया जाता है कि इस JSSC लैब असिस्टेंट भर्ती 2022 ( JSSC Lab Assistant Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन (Advt. No. – 13/2022) का भलीभांति अवलोकन कर लें और विज्ञापन में प्रकाशित नियम व शर्तों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य JSSC भर्ती 2022 की जानकारी के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.jssc.nic.in) विजिट करें।