एमपी कृषि विभाग भर्ती 2023 – 842 संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 16 जून 2023
MP Krishi Vibhag Bharti 2023 – किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश ने कृषि विस्तार कार्यक्रम आत्मा के अन्तर्गत संविदा आधारित विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। विभाग द्वारा एमपी कृषि विभाग भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस एमपी कृषि विस्तार संविदा भर्ती 2023 के तहत कुल 842 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं है, जिनमें ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर, असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लेखापाल सह लिपिक के पद शामिल है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस मध्यप्रदेश कृषि विभाग भर्ती 2023 के लिए एमपी किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की अधिकृत वेबसाइट (www.mpkrishi.mp.gov.in) के माध्यम से 17 मई 2023 से 16 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस एमपी कृषि विभाग वैकेंसी 2023 से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
एमपी कृषि विभाग भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश सरकार।
- विज्ञापन क्रमांक : उल्लेखित नहीं है।
- रिक्तियों की कुल संख्या : 842 पद।
- नौकरी का प्रकार : मध्यप्रदेश सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 17 मई 2023 से 16 जून 2023 तक।
- आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.mpkrishi.mp.gov.in
- नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।
पद-वार एमपी कृषि विभाग वैकेंसी 2023 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर | 154 | ₹ 30,0oo/- प्रति माह |
असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर | 651 | ₹ 25,0oo/- प्रति माह |
कम्प्यूटर ऑपरेटर | 20 | ₹ 16,0oo/- प्रति माह |
लेखापाल सह लिपिक | 17 | ₹ 22,5oo/- प्रति माह |
कुल योग | 842 पद |
MP Krishi Vibhag Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :
एमपी कृषि विस्तार संविदा नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता :
- ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर के लिए : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि/ उद्यानिकी/ कृषि अभियांत्रिकी) स्नातकोत्तर उपाधि तथा कम्प्यूटर दक्षता आवश्यक है।
- असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर के लिए : भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि/ उद्यानिकी/ कृषि अभियांत्रिकी) से चार वर्षीय स्नातक उपाधि।
- कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उपाधि एवं DCA/ PGDCA के साथ CPCT या BCA/ MCA के साथ CPCT.
- लेखापाल सह लिपिक के लिए : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टेली सॉफ्टवेयर के साथ बीकॉम उपाधि।
- इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकृत रूलबुक को आवेदन से पूर्व ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 43 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस मध्यप्रदेश कृषि विस्तार संविदा भर्ती 2023 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क (₹ 510/- + GST) का भुगतान एमपी ऑनलाइन कियोस्क माध्यम से नेट बैंकिंग/ क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड या यूपीआई/ वॉलेट पेमेंट से करना होगा।
एमपी कृषि विस्तार संविदा भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एमपी कृषि विभाग भर्ती 2023 के लिए मध्य प्रदेश किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.mpkrishi.mp.gov.in) पर उपलब्ध अप्लाई लिंक अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से निम्नलिखित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MP Krishi Vistar Samvida Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 17 मई 2023.
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि : 16 जून 2023.
- परीक्षा आयोजन की तिथि : अपडेट लेटर।
MP Krishi Vibhag Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक | Rojgar Result |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : मध्यप्रदेश किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग में संविदा नौकरी की खोज कर रहे सभी एमपी के मूल निवासी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस मध्यप्रदेश कृषि विभाग भर्ती 2023 ( MP Krishi Vibhag Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) की विस्तृत भर्ती विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति पुष्टि/ अवलोकन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।