नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2022 – NABARD 177 विकास सहायक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2022

NABARD Development Assistant Bharti 2022 – राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रुप ‘बी’ के अन्तर्गत डेवलपमेंट असिस्टेंट पदों पर भर्ती  हेतु विज्ञापन जारी किया है। बैंक द्वारा नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए आवश्यक योग्यता वाले भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस नाबार्ड विकास सहायक भर्ती 2022 के तहत कुल 177 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं।

इच्छुक एवं आवश्यक अर्हताधारी अभ्यर्थी इस नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.nabard.org) के माध्यम से 15 सितम्बर 2022 से 10 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस NABARD डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2022 से सम्बंधित अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्त पद, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन कैसे करें इत्यादि की जानकारी निम्नवत है।

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • संगठन का नाम : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD).
  • विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • रिक्त पदों की संख्या : 177 पद।
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स | बैंक जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 15 सितम्बर 2022 से 10 अक्टूबर 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.nabard.org
  • नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
डेवलपमेंट असिस्टेंट 173 ₹ 32,000/- (प्रति माह)
डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) 04
कुल योग 177 पद

NABARD Development Assistant Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट जॉब्स के शैक्षणिक योग्यता : 

  • डेवलपमेंट असिस्टेंट के लिए : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के स्नातक उत्तीर्ण।
  • डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के लिए : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से हिंदी/ अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के स्नातक उत्तीर्ण।

आयु सीमा (01 सितम्बर 2022 को) : अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 में उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (प्री एण्ड मैन एग्जाम), दस्तावेज सत्यापन और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मदवारो को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/ क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान का उपयोग करके ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए : ₹ 450/- (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क)
 एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए : ₹ 50/- (सूचना शुल्क)

नाबार्ड विकास सहायक भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.nabard.org) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NABARD Vikas Sahayak Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 15 सितम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 अक्टूबर 2022.
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 10 अक्टूबर 2022.

NABARD Development Assistant Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
शॉर्ट विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार जो भारत के मूल निवासी है को सूचित किया जाता है कि इस नाबार्ड विकास सहायक भर्ती 2022 ( NABARD Development Assistant Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व इस भर्ती से जुड़ी आवश्यक एवं उपयोगी जानकारी (पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन की विधि इत्यादि) का अवलोकन भलीभांति कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। नाबार्ड भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की अधिकृत वेबसाइट यानि www.nabard.org विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status