साउथर्न रेलवे भर्ती 2021 – दक्षिण रेलवे (SR) 3378 अपरेंटिस वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 जून 2021
Southern Railway Bharti 2021 – दक्षिण रेलवे (SR) ने अपनी विभिन्न डिवीज़न/ वर्कशॉप में अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के अन्तर्गत एक्ट अपरेंटिस (फ्रेशर्स, पूर्व आईटीआई और मेडिकल लैब तकनीशियन की स्ट्रीम में) की नियुक्ति के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। दक्षिण रेलवे द्वारा दक्षिण रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस साउथर्न रेलवे भर्ती 2021 के तहत कुल 3378 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 936 पद कैरिज वर्क्स, पेरम्बूर के लिए, 756 पद गोल्डनरॉक वर्कशॉप के लिए और 1686 पद सिग्नल और टेलीकॉम वर्कशॉप, पोदनूर के लिए हैं।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस साउथर्न रेलवे रिक्रूटमेंट 2021 के लिए दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (www.sr.indianrailways.gov.in) के माध्यम से 01 जून 2021 से 30 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस दक्षिण रेलवे भर्ती 2021 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसी रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
साउथर्न रेलवे भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : भारतीय रेलवे (Indian Railway)।
- मंडल का नाम : दक्षिण रेलवे (SR)।
- रिक्तियों की संख्या : 3378 पोस्ट्स।
- नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स।
- आलेख का प्रकार : रेलवे जॉब्स।
- आवेदन करने की अवधि : 01 जून 2021 से 30 जून 2021 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.sr.indianrailways.gov.in
- नौकरी का स्थान : चेन्नई, तमिलनाडु।
साउथर्न रेलवे वैकेंसी 2021 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
एक्ट अपरेंटिस (Act Apprentices) | 3378 | अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के अनुसार |
डिवीज़न/ वर्कशॉप वाइज दक्षिण रेलवे अपरेंटिस रिक्ति 2021 विवरण :
डिवीज़न/ वर्कशॉप का नाम |
रिक्ति |
कैरिज वर्क्स, पेरम्बूर | 936 |
गोल्डनरॉक वर्कशॉप | 756 |
सिग्नल और टेलीकॉम वर्कशॉप, पोदनूर | 1686 |
कुल योग | 3378 पद |
दक्षिण रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण तथा सम्बंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (आईटीआई) होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए आगामी भर्ती विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा (30 जून 2021 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष से कम तथा अधिकतम उम्र 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस साउथर्न रेलवे रिक्रूटमेंट 2021 में एक्ट अपरेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन 10वीं (हाईस्कूल) एवं आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट सूचि के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों (एससी/ एसटी/ महिला/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को छोड़कर) को निर्धारित आवेदन शुल्क (₹100/-) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
साउथर्न रेलवे भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार साउथर्न रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 हेतु दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (www.sr.indianrailways.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 01 जून 2021 से 30 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Southern Railway Apprentice Bharti 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 01 जून 2021.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 जून 2021.
SR Apprentice Bharti 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
आधिकारिक भर्ती अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active Now) |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 10वीं/ आईटीआई पास भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस दक्षिण रेलवे भर्ती 2021 (Southern Railway Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आगामी SR भर्ती 2021 विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।