एसएससी जेएचटी भर्ती 2022 – SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर वैकेंसी रिक्रूटमेंट परीक्षा हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 04 अगस्त 2022

SSC JHT Bharti 2022 – कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती परीक्षा-2022 हेतु अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा एसएससी जेएचटी भर्ती 2022 के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस SSC JHT भर्ती 2022 परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों में नियुक्त किया जाएगा।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2022 के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (www.ssc.nic.in) के माध्यम से 20 जुलाई 2022 से 04 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस एसएससी जेएचटी रिक्रूटमेंट 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्न प्रकार है।

एसएससी जेएचटी भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • आयोग का नाम : कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission)।
  • परीक्षा का नाम : जेएचटी, एचटी और एसएचटी परीक्षा-2022.
  • अधिसूचना संख्या : HQ-PPII03(4)/1/2022-PP_II.
  • रिक्तियों की संख्या : प्रकाशित नहीं है।
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 20 जुलाई 2022 से 04 अगस्त 2022 तक।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.ssc.nic.in
  • नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।

एसएससी जेएचटी वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पदों की संख्या वेतनमान
जूनियर ट्रांसलेटर ₹ 35400 – 112400/- लेवल-6
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर ₹ 44900 – 142400/- लेवल-7
कुल योग — पद

SSC JHT Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी के पास हिंदी और अंग्रेजी विषय के साथ भारत में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विभागीय अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को ) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2022 में  उम्मीदवारों का चयन पेपर- I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) और पेपर- II (वर्णनात्मक) के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) अथवा एसबीआई चालान के माध्यम से करना होगा। एससी / एसटी / भूतपूर्व सैनिक और सभी महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

एसएससी जेएचटी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SSC JHT भर्ती 2022 हेतु कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑफिसियल वेबसाइट (www.ssc.nic.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSC JHT Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 20 जुलाई 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 04 अगस्त 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 05 अगस्त 2022.
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर- I) की निर्धारित तिथि :  अक्टूबर 2022.
  • पेपर- II (वर्णनात्मक) की निर्धारित तिथि : Update Later.

SSC JHT Vacancy 2022 Online Form– आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
ऑफिसियल अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक न्यू रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस एसएससी जेएचटी रिक्रूटमेंट 2022 ( SSC JHT Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। SSC भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की अधिकृत वेबसाइट (www.ssc.nic.in) विजिट करें।

SSC JHT Recruitment 2022 FAQs :

Ques-1 : SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए कितनी रिक्तियाँ है ?

Ans : इस भर्ती के लिए रिक्तियां प्रकाशित नहीं है।

Ques-2 : एसएससी जेएचटी (SSC JHT) परीक्षा क्या है ?

Ans : यह एक इंडिया लेवल परीक्षा है जो कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। इस भर्ती परीक्षा में क्वालिफाइड उम्मीदवारों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों में नियुक्ति किया जाता है।

Ques-3 : SSC JHT 2022 के लिए वेतन क्या है?

Ans : रु. 35,400 और रु. 44900 (पे-मैट्रिक्स लेवल -6 & 7) प्रति माह।

Ques-4 : एसएससी जेएचटी परीक्षा कब आयोजित की जाएगी ?

Ans : अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

Ques-5 : SSC JHT Exam किस मोड में आयोजित की जाती है?

Ans : भर्ती परीक्षा Online Mode में आयोजित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status