यूपी स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 – UPSSSC 277 आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 06 नवम्बर 2023

UPSSSC Stenographer Bharti 2023 – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों के अन्तर्गत आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस UPSSSC आशुलिपिक भर्ती 2023 के तहत कुल 277 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें 233 पद सामान्य चयन तथा 44 पद विशेष चयन से भरे जायेंगे।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस यूपी स्टेनोग्राफर वैकेंसी 2023 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपी स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)।
  • परीक्षा का नाम : उ0प्र0 आशुलिपिक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0) -2023.
  • विज्ञापन संख्या : 09/ परीक्षा /2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 277 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 17 अक्टूबर 2023 से 06 नवम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपी स्टेनोग्राफर वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
आशुलिपिक (Stenographer) 277 ₹ 5200 -20200/- ग्रेड पे 2800 (लेवल-5)

श्रेणी-वार UPSSSC आशुलिपिक रिक्ति 2023 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्तियां
अनारक्षित (UR)  103
अनुसूचित जाति (SC)  81
अनुसूचित जनजाति (ST)  08
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)  65
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) 20
कुल योग 277 पद

UPSSSC Stenographer Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

अनिवार्य शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण तथा हिंदी आशुलेखन और हिंदी टंकण में क्रमशः 80 शब्द प्रति मिनट और 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होना आवश्यक है। आवेदक को UPSSSC PET परीक्षा-2022 क्वालिफाइड होना अनिवार्य है।इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिकृत विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023) : अभ्यर्थी ने 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 40  वर्ष से अधिक की आयु प्राप्त न की हो।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस यूपी आशुलिपिक भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन अवश्य देखें।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन हेतु श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्नानुसार है :

कैटेगरी का नाम
आवेदन शुल्क
GEN और OBC उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-
SC/ ST उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-
PWD उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-

UPSSSC आशुलिपिक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस यूपी स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Ashulipik Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि : 02 सितम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 17 अक्टूबर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 06 नवम्बर 2023.
  • ऑनलाइन परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 06 नवम्बर 2023.
  • शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 15 नवम्बर 2023.

UPSSSC Stenographer Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
पाठ्यक्रम डाउनलोड लिंक यूपी स्टेनोग्राफर सिलेबस 2023
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Group
लेटेस्ट सरकारी भर्ती 2023 लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी सुयोग्य उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 ( UPSSSC Stenographer Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विस्तृत विज्ञापन (Advt. No. – 09/परीक्षा/2023) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य UPSSSC भर्ती 2023 की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया, उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status