यूपी टीईटी सिलेबस 2023 – उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में डाउनलोड करें।

UP TET Syllabus in Hindi 2023 – रोजगार रिजल्ट हिंदी (RojgarResultHindi.com) के उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा सिलेबस 2023 वेब पेज पर आपका स्वागत है। यदि आप यूपी टीईटी सिलेबस 2023, पेपर-1 के लिए यूपीटेट सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न और पेपर-2 के लिए यूपीटेट सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न,  यूपी टेट सिलेबस 2023, UPTET परीक्षा का सिलेबस 2023 इत्यादि की खोज कर रहे हैं तो आप एक लोकप्रिय सरकारी नौकरी अपडेट प्रोवाइडर पोर्टल पर आ चुके हैं। यूपी टीईटी पाठ्यक्रम 2023 की पीडीएफ फाइल इस वेब-पेज पर निःशुल्क डाउनलोड करने हेतु हिंदी भाषा में उपलब्ध है।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी, जो उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 में अप्लाई करने वाले है और जो आगामी उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती 2023-24 की तैयारी कर रहे हैं, वे उम्मीदवार इस वेब पृष्ठ पर उपलब्ध यूपी टीईटी परीक्षा पैटर्न 2023 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, इस वेब-पेज के माध्यम से नवीनतम यूपीटेट परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम से सम्बंधित विभागीय सूचना प्राप्त की जा सकती है। यूपी टेट पाठ्यक्रम 2023 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नो की संख्या, विषय-वस्तु, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

यूपी टीईटी सिलेबस 2023 हिंदी में – हाइलाइट्स :

UPTET 2023 Syllabus in Hindi
विभाग का नाम : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज।
परीक्षा का नाम : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2023.
परीक्षा आयोजक का नाम : उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB)।
परीक्षा का स्तर : राज्यस्तरीय परीक्षा।
परीक्षा का मोड : ऑफलाइन।
स्कोर कार्ड की वैधता : लाइफटाइम।
आर्टिकल का प्रकार : एग्जाम सिलेबस
आवेदन का मोड : ऑनलाइन।
अधिकृत वेबसाइट : www.upbasiceduboard.gov.in

यूपी टीईटी परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2023 :

परीक्षा पैटर्न – उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु एग्जाम पैटर्न निम्नानुसार है :

  • परीक्षा ऑफलाइन अथवा लिखित कराई जाएगी।
  • प्रश्न पत्र पेपर-I एवं पेपर-II में विभाजित होगा।
  • पेपर-I प्राइमरी (कक्षा 1 से 5 तक) स्तर के लिए होगा।
  • पेपर-II अपर-प्राइमरी (कक्षा 6 से 8 तक) के लिए होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न पत्र में 150 अंकों के 150 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
  • प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
  • परीक्षा समयावधि 2:30 घंटे (150 मिनट्स) की होगी।
  • लिखित परीक्षा में कोई नकारात्मक मूल्यांकन नहीं होगा।

प्राथमिक (कक्षा 1 से 5 तक) स्तर के लिए संरचना एवं विषय वस्तु : पेपर-I

क्रमांक विषय प्रश्नों की संख्या अंक
1 बाल विकास एवं शिक्षण विधि 30 30
2 भाषा प्रथम – हिंदी 30 30
3 भाषा द्वितीय -अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत में से कोई एक 30 30
4 गणित 30 30
5 पर्यावरणीय अध्ययन 30 30
योग 150 प्रश्न (MCQs) 150 अंक

उच्च-प्राथमिक (कक्षा 6 से 8 तक) स्तर के लिए संरचना एवं विषय वस्तु : पेपर-II

क्रमांक विषय प्रश्नों की संख्या अंक
1 बाल विकास एवं शिक्षण विधि 30 30
2 भाषा प्रथम – हिंदी 30 30
3 भाषा द्वितीय -अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत में से कोई एक 30 30
4 विज्ञान एवं गणित या सामाजिक विज्ञान 60 60
योग 150 प्रश्न (MCQs) 150 अंक

न्यूनतम पासिंग मार्क्स :

Minimum Qualifying Marks
जनरल (अनारक्षित) श्रेणी के लिए : 60% (150 मार्क्स में से 90 अंक)
एससी/ एसटी/ ओबीसी/ भूतपूर्व सैनिक/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार के लिए : 55% (150 अंकों में से 80 अंक)

यूपी टीईटी सिलेबस 2023 हिंदी में (UP TET Syllabus in Hindi 2023) :

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए परीक्षा पाठ्यक्रम निम्न प्रकार होगा :

UPTET सिलेबस 2023 पेपर-I प्राइमरी (कक्षा 1 से 5 तक) के लिए :

Download (PDF, 830KB)

UPTET सिलेबस 2023 पेपर-II प्राइमरी (कक्षा 6 से 8 तक) के लिए :

Download (PDF, 1.2MB)

** यूपीटेट सिलेबस 2023 – महत्वपूर्ण लिंक **
सिलेबस डाउनलोड लिंक पेपर-1 | पेपर-2
अधिकृत अधिसूचना लिंक यूपीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2023
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश – सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि यूपी टीईटी पाठ्यक्रम 2023 (UP TET Syllabus in Hindi 2023) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। UPTET परीक्षा का सिलेबस 2023 (यूपीटेट सिलेबस 2023) एवं यूपी टीईटी परीक्षा पैटर्न 2023 की अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को विभाग की अधिकृत वेबसाइट को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

निवेदन – आप सभी से निवेदन है कि इस उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम लिंक को अपने दोस्तों को Telegram Group, Facebook, WhatsApp एवं Twitter या अन्य Social Networking चैनलों पर अधिक से अधिक शेयर करें। सरकारी नौकरी दैनिक अपडेट की जानकारी हिंदी में प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट (www.rojgarresulthindi.com) से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join TelegramJoin WhatsApp