यूपीपीसीएल टेक्नीशियन सिलेबस 2022 – UPPCL तकनीशियन पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में डाउनलोड करें।

UPPCL Technician Syllabus 2022 in Hindi – उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने उत्तर प्रदेश बिजली विभाग तकनीशियन प्रतियोगात्मक लिखित परीक्षा 2022 के लिए यूपीपीसीएल टेक्नीशियन सिलेबस 2022 जारी कर दिया है। यदि आप गूगल पर यूपी बिजली विभाग तकनीशियन पाठ्यक्रम 2022 की खोज कर रहे है तो आप एक भरोसेमंद सरकारी रोजगार पोर्टल पर आ चुके है। आप सभी को अवगत कराना है कि इस वेब पेज पर यूपीपीसीएल द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में उपलब्ध कराया जा रहा है।

यूपीपीसीएल टेक्नीशियन प्रतियोगात्मक परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे वे अभ्यर्थी जो यूपीपीसीएल टेक्नीशियन भर्ती 2022 में अप्लाई करने वाले है, वह उम्मीदवार यूपीपीसीएल टेक्नीशियन परीक्षा पैटर्न 2022 और यूपीपीसीएल तकनीशियन पाठ्यक्रम 2022 हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, इस वेब-पेज के माध्यम से परीक्षा की तिथि, नवीनतम परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम से सम्बंधित विभागीय सूचना प्राप्त कर सकते है। उत्तर प्रदेश बिजली विभाग तकनीशियन पाठ्यक्रम 2022 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नो की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

यूपीपीसीएल टेक्नीशियन सिलेबस 2022 हिंदी में :

  • कॉर्पोरेशन का नाम : उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL).
  • परीक्षा का नाम : यूपीपीसीएल तकनीशियन प्रतियोगात्मक लिखित परीक्षा 2022.
  • विज्ञापन संख्या : 10/विसेआ/2022/तकनीशियन (विद्युत)।
  • रिक्त पदों की संख्या : 891 पद।
  • पद का नाम : तकनीशियन (विद्युत)।
  • आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस | सरकारी एग्जाम
  • परीक्षा (CBT) की संभावित तिथि : नवम्बर 2022 का चतुर्थ सप्ताह।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upenergy.in | www.uppcl.org

चयन प्रक्रिया : तकनीशियन (विद्युत) पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (CBT) के आधार  किया जायेगा।

यूपीपीसीएल तकनीशियन परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2022 :

परीक्षा पैटर्न – उत्तर प्रदेश बिजली विभाग तकनीशियन भर्ती परीक्षा-2022 हेतु परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है :

  • प्रतियोगात्मक लिखित परीक्षा को दो भागों में आयोजित होगी।
  • दोनों भागों की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्न पत्र होगा।
  • प्रथम भाग में 50 प्रश्न होंगे, जबकि द्वितीय भाग में 200 प्रश्नों का एक प्रश्न पत्र होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के एक अंक का होगा।
  • परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में कुल मिलकर 250 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा (भाग-1 एवं भाग-2) समयावधि 3 घंटे (180 मिनट्स) की होगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) नकारात्मक अंकन किया जायेगा।

यूपीपीसीएल तकनीशियन प्रतियोगात्मक परीक्षा 2022 हेतु परीक्षा पैटर्न तथा विषय वस्तु निम्न प्रकार होगा :

प्रथम भाग : भाग-1 की लिखित परीक्षा में NIELIT के “CCC” स्तर का कम्प्यूटर ज्ञान से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्न पत्र होगा। इस परीक्षा में न्यूनतम 20 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित अभ्यर्थी को अर्ह (क्वालीफाई) न मानते हुए उसकी लिखित परीक्षा के द्वितीय भाग का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा। ध्यान रहे ! कंप्यूटर ज्ञान के भाग-1 में अर्जित अंक मेरिट निर्धारण हेतु नहीं जोड़े जायेंगे।

विषय का नाम  प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
कम्प्यूटर ज्ञान 50 50

द्वितीय भाग : भाग-2 में निम्नलिखित विषयों से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्न पत्र होगा, जिनके निर्धारित अंक निम्नवत तालिका में अंकित है।

विषय का नाम  प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
सामान्य अध्ययन एवं तार्किक ज्ञान 20 20
सामान्य हिंदी (हाई स्कूल सामान्य स्तर) 15 15
सामान्य अंग्रेजी (हाई स्कूल सामान्य स्तर) 15 15
तकनीकी विषयक ज्ञान 150 150
कुल योग 200 200

UPPCL Technician Syllabus 2022 in Hindi :

इच्छुक अभ्यर्थी यूपी बिजली विभाग तकनीशियन पाठ्यक्रम 2022 निम्नवत आलेख से प्राप्त कर सकते है।

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग तकनीशियन सिलेबस 2022

कम्प्यूटर ज्ञान :

  • कम्प्यूटर का इतिहास।
  • कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी एवं जनरेशन।
  • एमएस ऑफिस एवं एमएस वर्ड का मूल ज्ञान।
  • एमएस एक्सेल और पेंट।
  • कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी में विकास।
  • कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी से संबंधित संक्षिप्त विवरण।
  • इनपुट और आउटपुट डिवाइस।
  • हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर।
  • इंटरनेट, LAN, WAN, मोडेम (राऊटर) के बारे में बेसिक जानकारी।
सामान्य अध्ययन :

  • भारत का इतिहास।
  • भारतीय संस्कृति।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था।
  • भारतीय राजव्यवस्था।
  • भारत का भूगोल एवं सामाजिक आर्थिक विकास।
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाओं का ज्ञान।
  • आधुनिक इतिहास (1857 से)।
  • भारत की राजनीति।
तार्किक ज्ञान :

  • एनालॉजी।
  • समानताएं एवं भेद।
  • स्थानिक दृश्यता (Spatial Visualization)
  • स्थानिक उन्मुखीकरण (Spatial Orientation)
  • समस्या को सुलझाना।
  • विश्लेषण।
  • निर्णय एवं निर्णय लेना
  • विजुअल मेमोरी।
  • भेदभाव।
  • अवलोकन सम्बंधित अवधारणाएं।
  • अंकगणितीय तर्क।
  • मौखिक एवं आंकड़ा वर्गीकरण।
  • अंकगणितीय संख्या श्रृंखला।
सामान्य हिंदी :

  • त्रुटि सुधार।
  • रिक्त स्थान।
  • पर्यायवाची शब्द एवं विलोम शब्द।
  • वर्तनी / गलत शब्दों का पता लगाना
  • मुहावरे एवं वाक्यांश।
  • एक शब्द प्रतिस्थापन।
  • उलझे हुए वाक्य में सुधार।
  • प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष कथन में रूपांतरण।
  • वाकयांशों में फेरबदल।
  • क्लोज़ पैसेज एण्ड कॉम्प्रिहेंशन पैसेज।
सामान्य अंग्रेजी :

  • Grammar.
  • One Word Substitution.
  • Usage of Articles.
  • Vocabulary.
  • Idioms & Phrases.
  • Antonyms.
  • Error Detection.
  • Error Correction.
  • Passages.
  • Active voice & Passive voice.
  • Parts of Speech.
  • Fill in the blanks.
  • Direct & Indirect Speech.
  • Sentence Arrangement.
तकनीकी विषयक ज्ञान :

  • थेवेनिन का प्रमेय।
  • नॉर्टन की प्रमेय।
  • सुपरपोजिशन प्रमेय।
  • अधिकतम शक्ति हस्तांतरण प्रमेय।
  • बायोट सवार्ट का नियम।
  • फैराडे का नियम।
  • एम्पीयर का नियम।
  • लोरेंट्ज़ बल।
  • इंडक्टेंस, रिलक्टेंस
  • मैग्नेटोमोटिव बल और चुंबकीय सर्किट।
  • सरल विन्यासों का आत्म और पारस्परिक प्रेरण।
  • नेटवर्क ग्राफ।
  • डीसी और एसी नेटवर्क की क्षणिक प्रतिक्रिया।
  • साइनसोइडल स्टीडी-स्टेट एनालिसिस।
  • KCL, KVL, Node और मेस विश्लेषण।
  • रेजोनेंस।
  • आदर्श करंट निष्क्रिय फिल्टर और वोल्टेज स्रोत।
  • टू- पोर्ट नेटवर्क।
  • थ्री फेज़ सर्किट।

यूपीपीसीएल तकनीशियन पाठ्यक्रम 2022 – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
सिलेबस डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
भर्ती विवरण लिंक यूपी बिजली विभाग तकनीशियन भर्ती 2022
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि यूपीपीसीएल टेक्नीशियन सिलेबस 2022 ( UPPCL Technician Syllabus 2022 in Hindi ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। UPPCL तकनीशियन का सिलेबस 2022 एवं UPPCL तकनीशियन परीक्षा पैटर्न 2022 की अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अधिकृत वेबसाइट (www.upenergy.in/  www.uppcl.org) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status