पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 – WBPRB 8632 कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 20 फरवरी 2021
West Bengal Police Constable Bharti 2021 – पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। डब्ल्यूबीपीआरबी द्वारा पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस पश्चिम बंगाल पुलिस सिपाही भर्ती 2021 के तहत कुल 8632 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 7440 पद कांस्टेबल तथा 1192 पद लेडी कांस्टेबल के शामिल हैं।
इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले बेरोजगार अभ्यर्थी इस वेस्ट बंगाल पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पश्चिम बंगाल की आधिकारिक वेबसाइट (www.wbpolice.gov.in) के माध्यम से 22 जनवरी 2021 से 20 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल नौकरी 2021 से सम्बंधित जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : पुलिस विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार।
- भर्ती बोर्ड का नाम : पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB)।
- भर्ती सूचना संख्या : WBPRB/NOTICE – 2021/2 (Cons. – 20).
- रिक्तियों की कुल संख्या : 8632 पोस्ट्स ।
- नौकरी का प्रकार : पश्चिम बंगाल सरकारी नौकरी।
- आलेख की श्रेणी : पुलिस जॉब्स।
- आवेदन की तिथि : 22 जनवरी 2021 से 20 फरवरी 2021 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.wbpolice.gov.in
- नौकरी का स्थान : पश्चिम बंगाल।
पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2021 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्तियों की संख्या | वेतनमान |
कांस्टेबल | 7440 | ₹ 22,700 – 58,500/- (लेवल -6) |
लेडी कांस्टेबल | 1192 | |
कुल योग | 8632 पद |
श्रेणी वार पश्चिम बंगाल पुलिस सिपाही रिक्ति 2021 विवरण :
श्रेणी का नाम | कांस्टेबल |
लेडी कांस्टेबल (महिला सिपाही) |
अनारक्षित | 2640 | 423 |
अनारक्षित (E.C.) | 1280 | 205 |
अनुसूचित जाति | 1120 | 179 |
अनुसूचित जाति (E.C.) | 560 | 90 |
अनुसूचित जनजाति | 320 | 51 |
अनुसूचित जनजाति (E.C.) | 160 | 26 |
ओबीसी-A | 560 | 90 |
ओबीसी-A (E.C.) | 240 | 38 |
ओबीसी-B |
400 | 64 |
ओबीसी-B (E.C.) | 160 | 26 |
योग | 7440 | 1192 |
कुल योग | 8632 पद |
वेस्ट बंगाल पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल शैक्षणिक अर्हता : उम्मीदवार को पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन से माध्यमिक परीक्षा (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा (01 जनवरी 2021 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए विभागीय भर्ती नोटिस देखें।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।
WBPRB चयन प्रक्रिया : इस पश्चिम बंगाल पुलिस सिपाही भर्ती 2021 (West Bengal Police Constable Recruitment 2021) में अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), फाइनल लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट-बैंकिंग) अथवा इ-वॉलेट के माध्यम से करना होगा। श्रेणी वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
आवेदन शुल्क विवरण | |
जनरल/ ओ.बी.सी. अभ्यर्थियों के लिए | ₹ 170/- (आवेदन शुल्क + प्रोसेसिंग फीस) |
एस.सी./ एस.टी. अभ्यर्थियों के लिए | ₹ 20/- (प्रोसेसिंग फीस) |
पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेस्ट बंगाल पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2021 हेतु पश्चिम बंगाल पुलिस की अधिकृत वेबसाइट (www.wbpolice.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 22 जनवरी 2021 से 20 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अथवा संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ भरे हुए निर्धारित आवेदन पत्र को ऑफलाइन माध्यम से 20 फरवरी 2021 को या उससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड के कार्यालय में भेजा जा सकता है।
WB Police Constable Bharti 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- भर्ती नोटिस प्रकाशन की तिथि : 20 जनवरी 2021.
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 22 जनवरी 2021.
- ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 फरवरी 2021.
- आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 23 फरवरी 2021.
- परीक्षा की संभावित तिथि : Update Later.
WB Police Constable Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
अधिकृत अधिसूचना लिंक | भर्ती सूचना | विवरणिका |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active Now) |
ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म लिंक | डाउनलोड करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | फ्री जॉब अलर्ट |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : पश्चिम बंगाल पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस पश्चिम बंगाल पुलिस सिपाही भर्ती 2021 (West Bengal Police Constable Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का उपर्युक्त विभागीय अधिसूचना/विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।