सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 – CISF 249 हेड कांस्टेबल (GD) स्पोर्ट्स कोटा वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 31 मार्च 2022

CISF Head Constable Bharti 2022 – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने स्पोर्ट्स कोटा के अन्तर्गत हेड कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के पदों भर्ती हेतु ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए योग्य भारतीय महिला/ पुरुष उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस CISF हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के तहत कुल 249 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, इनमें 181 पद पुरुष तथा 68 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2022 के लिए 31 मार्च 2022 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के जरिये ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। इस CISF हेड कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2022 से सम्बंधित जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • बल का नाम : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल।
  • मंत्रालय का नाम : गृह मंत्रालय।
  • पदों की कुल संख्या : 249 पद।
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गोवेर्मेंट जॉब्स
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2022 तक।
  • आवेदन का प्रक्रिया : ऑफलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.cisf.gov.in
  • नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।

सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल वैकेंसी 2022 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान
हेड कांस्टेबल (GD) स्पोर्ट्स कोटा 249 ₹ 25.500 – 81.100/- (लेवल- 4)

डिसिप्लिन/ विशेषता वार CISF हेड कांस्टेबल वैकेंसी 2022 विवरण :

टीम का नाम पुरुष महिला
बॉक्सिंग 8 10
जुडो 7 4
स्विमिंग 17
कबड्डी 7 8
जिमनास्टिक्स 5
हॉकी 15
वेट लिफ्टिंग 16 07
वालीबॉल 5
रेसलिंग 14
हैंडबॉल 6
टायकोंडो 8
एथलेटिक्स 52 38
शूटिंग 3 1
बास्केटबॉल 8
फुटबॉल 10
योग 181 68
कुल योग
249 पद

CISF हेड कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 12 वीं उत्तीर्ण तथा उसके पास खेल और एथलेटिक्स में राज्य/ राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय का प्रतिनिधित्व करने का श्रेय होना चाहिए।

आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 01 अगस्त 2021 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस CISF हेड कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), डॉक्यूमेंटेशन, ट्रायल टेस्ट, प्रवीणता परीक्षा और अंतिम चयन सूचि के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों (एससी/ एसटी/ महिला उम्मीदवार को छोड़कर) को निर्धारित आवेदन शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान पोस्टल ऑर्डर / डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा, जोकि भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी ब्रांच में सम्बंधित अधिकारी/ मुख्यालय के पक्ष में देय होगा।

सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस CISF हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 में आवेदन करने हेतु निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर स्वयं सत्यापित आवश्यक दस्तावेजों को संलघन कर आवेदन को आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार CISF कार्यालय के संबंधित जोनल डीआईजी को 31 मार्च 2022 तक उससे पहले जमा कर सकते हैं।

CISF Head Constable Sports Quota Bharti 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • आवेदन जमा करने की प्रारम्भिक तिथि : निर्दिष्ट नहीं है।
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2022.

CISF Head Constable Sports Quota Vacancy 2022 – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
विज्ञापन विवरण & आवेदन पत्र डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में डिफेन्स जॉब्स की तलाश कर रहे भारतीय उम्मीदवार जो भारत के मूल निवासी है को सूचित किया जाता है कि इस सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2022 ( CISF Head Constable Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पहले पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय अधिसूचना/ विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। CISF भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अधिकृत वेबसाइट (www.cisf.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status