एसएचएस बिहार सीएचओ भर्ती 2022 – SHSB 4050 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 20 मार्च 2022

SHS Bihar CHO Bharti 2022 – राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (SHSB) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के संविदागत पदों पर नियोजन/ चयन हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। एसएचएसबी द्वारा एसएचएस बिहार सीएचओ भर्ती 2022 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है। इस SHSB सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2022 के तहत कुल 4050 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एसएचएस बिहार सीएचओ रिक्रूटमेंट 2022 के लिए बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से 11 फरवरी 2022 से 20 मार्च 2022 तक तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी सीएचओ भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि की जानकारी निम्नवत है।

एसएचएस बिहार सीएचओ भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार।
  • समिति का नाम : राज्य स्वस्थ्य समिति, बिहार।
  • विज्ञापन संख्या : 02/2022.
  • रिक्तियों की संख्या : 4050 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 11 फरवरी 2022 से 20 मार्च 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.statehealthsocietybihar.org
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी सीएचओ वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान (पारिश्रमिक)
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) 4050 ₹ 25,000/- + 15,000/- तक की इंसेंटिव राशि

केटेगरी वाइज एसएचएस बिहार सीएचओ वैकेंसी 2022 विवरण :

केटेगरी का नाम रिक्त पद
सामान्य 936
सामान्य (महिला) 499
ईडब्ल्यूएस 250
ईडब्ल्यूएस (महिला) 107
एमबीसी 556
एमबीसी (महिला) 238
बीसी 276
बीसी (महिला) 143
एससी 692
एससी (महिला) 214
एसटी 24
एसटी (महिला) 11
डब्ल्यूबीसी 104
कुल योग
4050 पद

बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी सीएचओ भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

एसएचएस बिहार सीएचओ जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (नर्सिंग) डिग्री एवं जीएनएम (मिडवाइफरी) में डिप्लोमा होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी किये गए विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा : 01 जुलाई 2022 को अभ्यर्थी की न्यूनतम और अधिकतम आयु निम्न प्रकार होनी चाहिए :

  • पुरुष के लिए : 21 से 42 वर्ष।
  • महिला के लिए : 21 से 45 वर्ष।

राष्ट्रीयता : भारतीय।

चयन प्रक्रिया : इस एसएचएस बिहार सीएचओ रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), शैक्षिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट-बैंकिंग या क्रेडिट/ डेबिट कार्ड) या ई-चालान से करना होगा। कोटि-वार प्रत्येक पद हेतु परीक्षा शुल्क निम्नवत है….

आवेदन शुल्क विवरण
सामान्य / ईडब्ल्यूएस/ बीसी / एमबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹ 500/-
एससी / एसटी / महिला उम्मीदवार के लिए ₹ 250/-

एसएचएस बिहार सीएचओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी सीएचओ भर्ती 2022 ( Bihar SHSB CHO Bharti 2022 ) हेतु राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट (www.statehealthsocietybihar.org) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन  कर सकते हैं।

SHS Bihar CHO Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 11 फरवरी 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 20 मार्च 2022.
  • शुल्क की भुगतान की अंतिम तिथि : 20 मार्च 2022.

SHS Bihar CHO Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक :

Important Links Area
अंतिम तिथि विस्तारित सूचना लिंक डाउनलोड करें
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे भारतीय उम्मीदवार, जो बिहार के मूल निवासी है उनसे अनुरोध किया जाता है कि बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति सीएचओ भर्ती 2022 ( SHS Bihar CHO Bharti 2022 ) हेतु ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की ओर से जारी किए गए अधिकृत विज्ञापन (Advt. No. : 02/2022) की जांच भलीभांति कर लें ताकि आवेदन करने में कोई त्रुटि न हो। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार की आधिकारिक वेबसाइट (www.statehealthsocietybihar.org) विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
Join Telegram Group