इंडियन आर्मी इन्फेंट्री स्कूल भर्ती 2022 – 101 एलडीसी, कुक, ड्राइवर एवं अन्य ग्रुप-सी वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 25 जुलाई 2022

Indian Army Infantry School Bharti 2022 – रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने इन्फैंट्री स्कूल, महू स्टेशन और इन्फैंट्री स्कूल, बेलगाम (कर्नाटक) स्टेशन में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), ड्राफ्ट्समैन, स्टेनोग्राफर ग्रेड- II, कुक, ड्राइवर एवं अन्य ग्रुप-सी पदों पर भर्ती हेतु रोजगार सूचना जारी की है। मुख्यालय, इन्फैंट्री स्कूल, महू (मध्य प्रदेश) द्वारा इंडियन आर्मी इन्फेंट्री स्कूल भर्ती 2022 के लिए अपेक्षित योग्यता/ विशिष्टता रखने वाले भारतीय नागरिकों से ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। इस भारतीय सेना इन्फेंट्री स्कूल भर्ती 2022 के तहत कुल 101 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इस इंडियन आर्मी इन्फेंट्री स्कूल रिक्रूटमेंट 2022 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप में 18 जून 2022 से 25 जुलाई 2022 तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते है। इस इंडियन आर्मी इन्फेंट्री स्कूल ग्रुप-सी भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

इंडियन आर्मी इन्फेंट्री स्कूल भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • मंत्रालय का नाम : रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार।
  • विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 101 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : केंद्र सरकार नौकरी
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 18 जून 2022 से 25 जुलाई 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑफलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.indianarmy.nic.in
  • नौकरी का स्थान : महू (मध्य प्रदेश) एवं बेलगाम (कर्नाटक)।

पद वार इंडियन आर्मी इन्फेंट्री स्कूल वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
महू (मध्य प्रदेश) स्टेशन
ड्राफ्ट्समैन 01 ₹ 25500 – 81100/- (लेवल-4)
लोअर डिवीजन क्लर्क 10 ₹ 19900 – 63200/- (लेवल-2)
स्टेनोग्राफर ग्रेड- II 02 ₹ 25500 – 81100/- (लेवल-4)
सिविलियन मोटर ड्राइवर 19 ₹ 19900 – 63200/- (लेवल-2)
कुक 31
ट्रांसलेटर 01
नाई 01 ₹ 18000 – 56900/- (लेवल-1)
बेलगाम (कर्नाटक) स्टेशन
लोअर डिवीजन क्लर्क 08 ₹ 19900 – 63200/- (लेवल-2)
स्टेनोग्राफर ग्रेड- II 02 ₹ 25500 – 81100/- (लेवल-4)
सिविलियन मोटर ड्राईवर 13 ₹ 19900 – 63200/- (लेवल-2)
कुक 12
आर्टिस्ट या मॉडल मेकर 01 ₹ 18000 – 56900/- (लेवल-1)
कुल योग 101 पद

Indian Army Infantry School Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/ 12 वीं अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पद वार शैक्षणिक अर्हता के लिए आधिकारिक भर्ती विज्ञापन आवेदन से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा (25 जुलाई 2022 को) : अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष और 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पद वार आयु सीमा निम्न प्रकार है :

  • लोअर डिवीजन क्लर्क, ट्रांसलेटर, स्टेनोग्राफर ग्रेड- II, बार्बर और कुक पद के लिए : 18 से 25 वर्ष।
  • सिविलियन मोटर ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड), आर्टिस्ट या मॉडल मेकरऔर ड्राफ्ट्समैन पद के लिए : 18 से 27 वर्ष।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस इंडियन आर्मी इन्फेंट्री स्कूल ग्रुप-सी भर्ती 2022 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा/ ट्रेड टेस्ट / ड्राइविंग टेस्ट/ टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और  शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क (₹ 50/-) का भुगतान क्रॉस्ड इंडियन पोस्टल ऑर्डर (आईपीओ) या डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के माध्यम से सम्बंधित कमांडेंट, द इन्फैंट्री स्कूल के पक्ष में करना होगा।

भारतीय सेना इन्फेंट्री स्कूल भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस इंडियन आर्मी इन्फेंट्री स्कूल रिक्रूटमेंट 2022 में अप्लाई करने के लिए निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर स्वप्रमाणित आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक स्व-संबोधित पंजीकृत लिफाफे में 25/- रुपये का डाक टिकट चिपकाकर 25 जुलाई  2022 तक या उससे पहले निम्नवत पते पर भेज सकते हैं।

आवेदन भेजने का पता :

Adress-1 : The Presiding Officer,Civilian Direct Recruitment, Application Scrutiny Board, The Infantry School, Mhow (MP) – 453441.

Adress-2 : The Presiding Officer, Civilian Direct Recruitment, Application Scrutiny Board, Junior Leaders Wing, The Infantry School, Belgaum (Karnataka).

Indian Army Infantry School Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • आवेदन जमा करने की प्रारम्भ तिथि : 18 जून 2022.
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 25 जुलाई 2022.

Indian Army Infantry School Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Section
विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र लिंक डाउनलोड करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस इंडियन आर्मी इन्फेंट्री स्कूल भर्ती 2022 ( Indian Army Infantry School Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status