इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी & डी सिलेबस 2023 – उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ केन्द्रीकृत भर्ती 2022-23 हेतु पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में डाउनलोड करें।

Allahabad High Court Group C & D Syllabus 2023 in Hindi – उच्च न्यायालय, इलाहाबाद ने उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ केन्द्रीकृत भर्ती 2022-23 के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी & डी सिलेबस 2023 और भर्ती विज्ञापन एक साथ जारी कर दिया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश जिला न्यायालय ग्रुप सी & डी भर्ती 2022 के लिए अर्ह अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है।

यदि आप गूगल पर यूपी सिविल कोर्ट ग्रुप सी & डी सिलेबस 2023 (यूपी जिला न्यायालय ग्रुप सी & डी पाठ्यक्रम 2023) की खोज कर रहे है तो आप एक भरोसेमंद नौकरी उन्मुख रोजगार पोर्टल पर आ चुके है। इस वेब पेज पर इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा ग्रुप सी & डी पोस्ट के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में उपलब्ध कराया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट ग्रुप सी & डी परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे वे अभ्यर्थी जो यूपी सिविल कोर्ट ग्रुप सी & डी भर्ती 2022 में अप्लाई करने वाले है, वह उम्मीदवार यूपी सिविल कोर्ट ग्रुप सी & डी एग्जाम पैटर्न 2022 और यूपी सिविल कोर्ट ग्रुप सी & डी एग्जाम सिलेबस 2023 की पीडीएफ फाइल हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ग्रुप सी & डी पाठ्यक्रम 2023 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नो की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी & डी सिलेबस 2023 हिंदी में :

  • न्यायालय का नाम : उच्च न्यायालय, इलाहाबाद।
  • परीक्षा का नाम : उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट ग्रुप सी & डी परीक्षा 2022.
  • रिक्त पदों की संख्या : 3932 पद।
  • पद का नाम : ग्रुप सी & डी।
  • आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस | सरकारी एग्जाम
  • परीक्षा की संभावित तिथि : 02 अप्रैल 2023.
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.allahabadhighcourt.in

चयन प्रक्रिया : उत्तर प्रदेश जिला न्यायालयों में केन्द्रीकृत भर्ती 2022-23 के अन्तर्गत ग्रुप सी & डी पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परिक्षण के आधार  किया जायेगा।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी & डी परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2023 :

परीक्षा पैटर्न – उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ केन्द्रीकृत भर्ती 2022-23 हेतु परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है :

  • लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • लिखित परीक्षा (स्टेज I & स्टेज II) ओएमआर शीट आधारित होगी
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा।
  • प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
  • प्रश्न आवश्यक योग्यता में उल्लिखित स्तर से संबंधित और संबंधित क्षेत्रों पर होंगे।
  • परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

नोट : चयन समिति के पास दोनों चरणों (स्टेज I & स्टेज II) में प्रश्नपत्रों के न्यूनतम अर्हक अंक निर्धारित करने का विवेकाधिकार है।

उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ केन्द्रीकृत भर्ती 2022-23 हेतु लिखित परीक्षा (स्टेज I & स्टेज II) के लिए परीक्षा पैटर्न तथा विषय वस्तु निम्न प्रकार होगा :

स्टेज- I लिखित परीक्षा : ग्रुप ‘सी’ एवं ‘डी’ (स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट/ पेड अप्रेंटिस, ड्राइवर, श्रेणी ‘डी’) के पदों के लिए स्टेज- I सामान्य ऑफलाइन लिखित परीक्षा (ओ.एम.आर. शीट पर) के लिए परीक्षा पैटर्न एक ही प्रकार का होगा।

विषय का नाम  प्रश्नों की संख्या अंकों की संख्या समयावधि
हिंदी (Hindi) 100 100 90 मिनट्स (01 घंटा 30 मिनट्स)
अंग्रेजी (English)
सामान्य अध्ययन (General Studies)
गणित (Mathematics)

ग्रुप ‘डी’ के लिए स्टेज- II लिखित परीक्षा : ग्रुप ‘डी’ (ट्यूबवेल ऑपरेटर, चपरासी, चौकीदार, स्वीपर एवं अन्य चतुर्थ श्रेणी) के पदों के लिए स्टेज- II ऑफलाइन लिखित परीक्षा (ओ.एम.आर. शीट पर) के लिए परीक्षा पैटर्न निम्न प्रकार का होगा:

विषय का नाम  प्रश्नों की संख्या अंकों की संख्या समयावधि
हिंदी (Hindi) 100 100 90 मिनट्स (01 घंटा 30 मिनट्स)
अंग्रेजी (English)
सामान्य अध्ययन (General Studies)
गणित (Mathematics)

स्टेनोग्राफर के लिए स्टेज- II लिखित परीक्षा : स्टेनोग्राफर ग्रेड-III पदों के लिए स्टेज- II कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट के लिए एग्जाम पैटर्न निम्न प्रकार का होगा :

भाग टाइपिंग टेस्ट अंकों की संख्या
Part (A) हिंदी – 25 शब्द प्रति मिनट 25
अंग्रेजी – 30 शब्द प्रति मिनट 25
Part (B) हिंदी स्टेनोग्राफी – 80 शब्द प्रति मिनट 50
अंग्रेजी स्टेनोग्राफी – 100 शब्द प्रति मिनट

जूनियर असिस्टेंट/ पेड अप्रेंटिस के लिए स्टेज- II लिखित परीक्षा : जूनियर असिस्टेंट और पेड अप्रेंटिस पदों के लिए स्टेज- II कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट के लिए एग्जाम पैटर्न निम्न प्रकार का होगा :

टाइपिंग टेस्ट अंकों की संख्या
हिंदी – 25 शब्द प्रति मिनट 25
अंग्रेजी – 30 शब्द प्रति मिनट 25

ड्राइवर के लिए स्टेज- II लिखित परीक्षा : ड्राइवर (चालक) श्रेणी ‘सी’ ग्रेड- IV पदों के लिए स्टेज- II के लिए उम्मीदवार को चयन/नियुक्ति प्राधिकारी की संतुष्टि के लिए तकनीकी ड्राइविंग टेस्ट पास करना होगा।

Allahabad High Court Group C & D Syllabus 2023 in Hindi :

हिंदी (Hindi) : संधि-विच्छेद, शब्दों का अर्थ भेद, उपसर्ग और प्र्तेय, विलोम शब्द, पर्यावाची, पद विग्रह, शब्दों और वाक्यों का सुधिकरण, मुहावरे, वाक्यांश के लिए एक शब्द, संज्ञा एवं सवर्नाम, लोकोक्तियाँ एवं हिंदी व्याकरण।।

अंग्रेजी (English) : अंगेजी व्याकरण, वाक्य की बनावट, रिक्त स्थान भरें, विलोम शब्द, एक शब्द प्रतिस्थापन, समानार्थी / समानार्थी शब्द, मुहावरे और वाक्यांश, शब्दावली, एक पैसेज में वाक्यों का फेरबदल, वर्तनी एवं गलत वर्तनी वाले शब्दों का पता लगाना इत्यादि।

सामान्य अध्ययन (General Studies) : भारत का भूगोल एवं इतिहास, देश और राजधानियाँ, प्रमुख आविष्कार, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय राजनीति, भारत की संस्कृति, भारतीय अनुसंधान, सामान्य विज्ञान, विज्ञान और नवाचार, प्रमुख किताबें एवं उनके लेखक, महत्वपूर्ण तिथियां, खेल-कूद, वैज्ञानिक अनुशंधान, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्टीय समसामयिकी इत्यादि।

गणित (Mathematics) : दशमलव और भिन्न, क्षेत्रमिति, प्रतिशत, समय और दूरी, अनुपात और समानुपात, औसत, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, टेबल और ग्राफ, सरलीकरण, समय और कार्य, संख्याओं का एच.सी.एफ. और एल.सी.एम इत्यादि।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ग्रुप सी & डी पाठ्यक्रम 2023 – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links Area
भर्ती विवरण लिंक इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2022
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी & डी सिलेबस 2023 ( Allahabad High Court Group C & D Syllabus 2023 in Hindi ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा ग्रुप सी & डी सिलेबस 2022 की अत्यधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की अधिकृत वेबसाइट (www.allahabadhighcourt.in) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

One thought on “इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी & डी सिलेबस 2023 – उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ केन्द्रीकृत भर्ती 2022-23 हेतु पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में डाउनलोड करें।

  • June 5, 2023 at 9:07 am
    Permalink

    AHC Group-D ki priksha kb hogi…

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join TelegramJoin WhatsApp