आईओसीएल नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती 2021 – IOCL 513 जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट एवं विभिन्न वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2021
IOCL Non Executive Bharti 2021 – इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी विभिन्न रिफाइनरियों / पेट्रोकेमिकल इकाइयों में नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इंडियन ऑयल द्वारा आईओसीएल नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती 2021 के लिए भारतीय राष्ट्रीयता के उज्ज्वल, युवा और ऊर्जावान व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस IOCL नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती 2021 के तहत कुल 513 रिक्तियां के भर्ती की जाएगी।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस आईओसीएल नॉन एग्जीक्यूटिव रिक्रूटमेंट 2021 के लिए इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट (www.iocl.com) के माध्यम से 21 सितम्बर 2021 से 12 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्ति विवरण, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
आईओसीएल नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- कंपनी का नाम : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL)।
- रिक्तियों की कुल संख्या : 513 पद।
- नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स।
- आवेदन की तिथि : 21 सितम्बर 2021 से 12 अक्टूबर 2021 तक।
- आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.iocl.com
- नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।
आईओसीएल नॉन एग्जीक्यूटिव वैकेंसी 2021 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान (सैलरी) |
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV | 479 | ₹ 25,000 – 1,05,000/- |
जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट -IV | 29 | |
जूनियर मैटेरियल असिस्टेंट- IV | 04 | |
जूनियर नर्सिंग असिस्टेंट- IV | 01 | |
कुल योग | 513 पद |
आईओसीएल नॉन एग्जीक्यूटिव रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
आईओसीएल नॉन एग्जीक्यूटिव जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ प्रासंगिक स्ट्रीम में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन देखें।
आयु सीमा (30 सितम्बर 2021 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस IOCL नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती 2021 में उपर्युक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल / प्रवीणता / शारीरिक परीक्षण (एसपीपीटी) के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों (एससी/ एसटी/ पीएच को छोड़कर) को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई ई-कलेक्ट पेमेंट गेटवे के माध्यम से करना होगा। देय शुल्क विवरण निम्न प्रकार है :
कैटेगरी | देय शुल्क |
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए | ₹ 150/- |
एससी/ एसटी/ पीएच श्रेणी के लिए | Nill |
आईओसीएल नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती 2021 के लिए कैसे आवेदन करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस आईओसीएल नॉन एग्जीक्यूटिव रिक्रूटमेंट 2021 के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (www.iocl.com) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट पर लिंक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IOCL Non-Executive Recruitment 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 21 सितम्बर 2021.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 अक्टूबर 2021.
- लिखित परीक्षा की संभावित तिथि : 24 अक्टूबर 2021.
IOCL Non-Executive Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
विस्तृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन अप्लाई लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : इंडियन ऑयल में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस IOCL नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती 2021 (IOCL Non Executive Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व महत्वपूर्ण एवं आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।