असम पुलिस भर्ती 2023 – SLPRB 332 कांस्टेबल एवं इंस्पेक्टर वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2023

Assam Police Bharti 2023 राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड असम गुवाहाटी (SLPRB Assam) ने असम पुलिस सीमा संगठन में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर एवं इंस्पेक्टर के पदों भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। भर्ती बोर्ड द्वारा असम पुलिस भर्ती 2023 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस असम पुलिस विभाग भर्ती 2023 के तहत कुल 332 नई रिक्तयां अधिसूचित की गयी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस असम पुलिस वैकेंसी 2023 के लिए एसएलपीआरबी असम की आधिकारिक वेबसाइट (www.slprbassam.in) के माध्यम से निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस असम पुलिस सीमा संगठन भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

असम पुलिस भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : असम पुलिस विभाग।
  • विज्ञापन संख्या : SLPRB/REC/Ex-Servicemen/A.P. Border Org./637/2023/65.
  • रिक्त पदों की संख्या : 332 पद।
  • नौकरी का प्रकार : असम सरकारी नौकरी | पुलिस जॉब्स
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आवेदन करने की अवधि : 01 सितम्बर 2023 से 15 सितम्बर 2023 तक।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.slprbassam.in
  • नौकरी का स्थान : असम।

पद-वार असम पुलिस वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम  रिक्त पद वेतनमान
कांस्टेबल 200 ₹ 14000 – 60500/- (PB-2) + ग्रेड पे 5600/-
हेड कांस्टेबल 70 ₹ 14000 – 60500/- (PB-2) + ग्रेड पे 6800/-
सब इंस्पेक्टर 60 ₹ 14000 – 60500/- (PB-2) + ग्रेड पे 8700/-
इंस्पेक्टर 02 ₹ 22000 – 97000/- (PB-3) + ग्रेड पे 10300/-
कुल योग 332 पद

Assam Police Bharti 2023 हेतु पात्रता मानदंड :

असम पुलिस नौकरी हेतु शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से एचएसएलसी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किये गए विस्तृत विज्ञापन को आवेदन से पूर्व अवश्य देखें।

असम पुलिस नौकरी हेतु सेवा योग्यता :

  • कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पोस्ट के लिए : भारतीय सेना में जो सेवानिवृत्त हुए सिपाही से हवलदार या नौसेना/ वायु सेना में समकक्ष पद।
  • सब-इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर पोस्ट के लिए : जो सेवानिवृत्त हुए सेना में नायब सूबेदार या उससे ऊपर के पद या नौसेना या वायु सेना में समकक्ष रैंक।

उम्र सीमा (01 जनवरी 2023) : उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस असम पुलिस सीमा संगठन भर्ती 2023 में उक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक एवं चिकित्सीय मानक, ओरल वाइवा तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

असम पुलिस विभाग भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस असम पुलिस भर्ती 2023 हेतु SLPRB असम की आधिकारिक वेबसाइट (www.slprbassam.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत प्रस्तावित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Assam Police Vibhag Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • भर्ती अधिसूचना प्रकाशन की तिथि : 24 अगस्त 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 01 सितम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 15 सितम्बर 2023.

Assam Police Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : असम पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे सभी पात्र उम्मीदवार जो भारत के मूल निवासी है को सूचित किया जाता है कि इस असम पुलिस कांस्टेबल एवं इंस्पेक्टर भर्ती 2023 ( Assam Police Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए कृपया, राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड असम गुवाहाटी की अधिकृत वेबसाइट (www.slprbassam.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status