उत्तराखंड मैनेजमेंट ऑफिसर भर्ती 2023 – UKPSC 07 व्यवस्थाधिकारी (मैनेजमेंट ऑफिसर) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2023
Uttarakhand Management Officer Bharti 2023 – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सम्पत्ति विभाग के अन्तर्गत व्यवस्थाधिकारी (मैनेजमेंट ऑफिसर) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन जारी किया है। यूकेपीएससी द्वारा उत्तराखंड मैनेजमेंट ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस UKPSC व्यवस्थाधिकारी भर्ती 2023 ( UKPSC Vyavastha Adhikari Bharti 2023 ) के तहत कुल 07 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस उत्तराखंड मैनेजमेंट ऑफिसर वैकेंसी 2023 के लिए उत्तराखण्ड पब्लिक सर्विस कमीशन ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (www.ukpsc.net.in) के माध्यम से 29 अगस्त 2023 से 18 सितम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस उत्तराखंड व्यवस्था अधिकारी भर्ती 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि की जानकारी निम्नवत है।
उत्तराखंड मैनेजमेंट ऑफिसर भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : राज्य सम्पत्ति विभाग, उत्तराखण्ड सरकार।
- भर्ती आयोग का नाम : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC)।
- परीक्षा का नाम : व्यवस्थाधिकारी (राज्य सम्पत्ति विभाग) परीक्षा-2023.
- विज्ञापन संख्या : &A-1/DR(M.O)/S-1/2023 .
- रिक्त पदों की संख्या : 07 पद।
- पद का स्वरूप : राजपत्रित/ स्थायी समूह ‘ख’।
- नौकरी का प्रकार : उत्तराखंड सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 29 अगस्त 2023 से 18 सितम्बर 2023 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.psc.uk.gov.in
- नौकरी का स्थान : उत्तराखण्ड।
उत्तराखंड मैनेजमेंट ऑफिसर वैकेंसी 2023 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
व्यवस्थाधिकारी (मैनेजमेंट ऑफिसर) | 07 | ₹ 9300 – 34800/-, ग्रेड पे ₹ 4800/- (लेवल -8) |
श्रेणी-वार UKPSC व्यवस्थाधिकारी वैकेंसी 2023 विवरण :
श्रेणी का नाम | रिक्तियां |
अनारक्षित (UR) | 03 |
अनुसूचित जाति (SC) | 02 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 00 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 01 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 01 |
कुल योग | 07 पद |
Uttarakhand Management Officer Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :
अनिवार्य शैक्षिक अर्हता : भारत में मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण तथा उसके पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से कैटरिंग और होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस उत्तराखंड व्यवस्था अधिकारी भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। इसकी अधिक जानकारी के लिए यूकेपीएससी द्वारा जारी किये गए अधिकृत भर्ती विज्ञापन को आवेदन से पूर्व ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क (आवेदन शुल्क + प्रोसेसिंग शुल्क टैक्स सहित) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) से करना होगा। कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
कैटेगरी | देय शुल्क |
GEN, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 172.30/- |
उत्तराखंड के SC/ ST उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 82.30/- |
दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए : | ₹ 22.30/- |
उत्तराखण्ड प्रभावित/ अनाथ बच्चे के लिए | Nill |
UKPSC व्यवस्थाधिकारी भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस उत्तराखंड मैनेजमेंट ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ऑनलाइन आवेदन पोर्टल की अधिकृत वेबसाइट (www.ukpsc.net.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
UKPSC Vyavastha Adhikari Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 29 अगस्त 2023.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 सितम्बर 2023.
- परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि : 18 सितम्बर 2023.
Uttarakhand Management Officer Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links Area | |
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें | Telegram Group |
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक | Rojgar Result |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखंड राज्य सम्पत्ति विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तराखण्ड के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस उत्तराखंड व्यवस्था अधिकारी भर्ती 2023 ( Uttarakhand Management Officer Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य UKPSC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.psc.uk.gov.in) विजिट करें।