छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 | 6000+ कांस्टेबल (आरक्षक) संवर्ग वैकेंसी हेतु विज्ञापन जारी। यहाँ पूरी डिटेल्स जानें।

CG Police Aarakshak Bharti 2023 – छत्तीसगढ़ पुलिस ने छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर पूर्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस सीजी पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (www.cgpolice.gov.in) के माध्यम से 20 अक्टूबर 2023 से 30 नवम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : पुलिस विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार।
  • परीक्षा का नाम : छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2023.
  • विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 6000+ पद।
  • नौकरी का प्रकार : छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी | पुलिस जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 20 अक्टूबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.cgpolice.gov.in
  • नौकरी का स्थान : छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
आरक्षक (जीडी) प्रारंभिक वेतन ₹ 19500/- (लेवल-4) प्रतिमाह
आरक्षक (चालक)
आरक्षक (ट्रेड-कुक)
आरक्षक (ट्रेड-इलेक्ट्रीशियन)
आरक्षक (ट्रेड-नाई)
आरक्षक (ट्रेड-डी.आर.)
आरक्षक (ट्रेड-मोची)
आरक्षक (ट्रेड-धोबी)
आरक्षक (ट्रेड-वाटर कैरियर)
आरक्षक (ट्रेड-मेशन)
आरक्षक (ट्रेड-स्वीपर)
आरक्षक (ट्रेड-टेलर)
आरक्षक (ट्रेड-प्लम्बर)
आरक्षक (ट्रेड-कारपेंटर)
कुल योग 6000+ पद

CG Police Aarakshak Bharti 2023 हेतु पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : उम्मीदवार को छत्तीसगढ़/ मध्यप्रदेश राज्य स्थित विद्यालय/ महाविद्यालय से 10+2 प्रणाली के अन्तर्गत 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेण्डरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी हेतु अधिकृत विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष  से कम तथा 28 वर्ष  से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023 में अभ्यर्थियों का चयन दस्तावेजों की जाँच, शारीरिक नापजोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (इंटरनेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड) माध्यम से करना होगा। कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क निम्नानुसार होगा :

कैटेगरी परीक्षा शुल्क
सामान्य वर्ग/ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ₹ 200/-
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए ₹ 125/-

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस की अधिकृत वेबसाइट (www.cgpolice.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

CG Police Constable Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 20 अक्टूबर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 नवम्बर 2023.
  • आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 30 नवम्बर 2023.

CG Police Aarakshak Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active on 20 Oct 2023)
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : छत्तीसगढ़ पुलिस में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी 10वीं/12वीं उत्तीर्ण सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 ( CG Police Aarakshak Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.cgpolice.gov.in) विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join TelegramJoin WhatsApp