यूपीएससी एनडीए ऑनलाइन फॉर्म 2023 – NDA प्रवेश परीक्षा (II) 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि 06 जून 2023
UPSC NDA Online Form 2023 – संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (द्वितीय) 2023 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दिया है। इसके लिए यूपीएससी द्वारा योग्य भारतीय उम्मीदवारों से यूपीएससी एनडीए ऑनलाइन फॉर्म 2023 आमंत्रित किये जाते हैं। इस यूपीएससी एनडीए भर्ती 2023 के तहत कुल 395 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें 208 पद इंडियन आर्मी, 42 पद इंडियन नेवी, 120 पद इंडियन एयर फोर्स तथा 25 पद नवल अकैडमी के शामिल हैं।
इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी NDA प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.upsconline.nic.in) के माध्यम से 17 मई 2023 से 06 जून 2023 तक यूपीएससी एनडीए आवेदन पत्र 2023 भर सकते हैं। इस यूपीएससी एनडीए प्रवेश परीक्षा 2023 से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क एवं आव आवेदन कैसे करें इत्यादि निम्नवत है।
यूपीएससी एनडीए ऑनलाइन फॉर्म 2023 हाइलाइट्स :
- परीक्षा आयोजक का नाम : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC).
- परीक्षा का नाम : राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2023.
- परीक्षा नोटिस संख्या : 10/2023-NDA-II.
- परीक्षा का स्तर : आल इंडिया लेवल परीक्षा।
- आलेख का प्रकार : सरकारी एग्जाम।
- आवेदन करने की तिथि : 17 मई 2023 से 06 जून 2023 तक।
- आवेदन का करने का तरीका : ऑनलाइन।
- ऑफिशियल वेबसाइट : www.upsc.gov.in | www.upsconline.nic.in
यूपीएससी एनडीए वैकेंसी 2023 विवरण :
फोर्स का नाम | रिक्तियों की संख्या | वेतनमान |
इंडियन आर्मी | 208 | केंद्र सरकार के अनुसार |
इंडियन नेवी | 42 | |
इंडियन एयर फोर्स | 120 | |
नवल अकैडमी | 25 | |
कुल योग | 395 पद |
NDA प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके आलावा उम्मीदवारों को निर्धारित मानकों के अनुसार शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ होना चाहिए।
आयु सीमा : अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी, 2005 से पहले तथा 1 जनवरी, 2008 के बाद नहीं हुआ हो।
वैवाहिक स्थिति : उम्मीदवार को अविवाहित होना चाहिए।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।
चयन प्रक्रिया : इस UPSC एनडीए भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मनोवैज्ञानिक अभिरुचि परीक्षण, बुद्धिमत्ता एवं व्यक्तित्व परीक्षण और एसएसबी इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किये जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग) अथवा ऑफलाइन माध्यम से किसी भी एसबीआई बैंक की ब्रांच में जाकर जमा करना होगा।
आवेदन शुल्क विवरण | |
सामान्य / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए | ₹ 100/- |
एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए | कोई शुल्क नहीं |
यूपीएससी एनडीए भर्ती 2023 हेतु आवेदन पत्र कैसे भरें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NDA प्रवेश परीक्षा 2023 में अप्लाई करने के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिसियल वेबसाइट (www.upsconline.nic.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
UPSC NDA Online Form 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 17 मई 2023.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 06 जून 2023.
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 06 जून 2023.
- लिखित परीक्षा (NDA-II Exam) की तिथि : 03 सितम्बर 2023.
यूपीएससी एनडीए आवेदन पत्र 2023 – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
विस्तृत अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert Hindi |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : आर्मी, नेवी और एयर फोर्स विंग में डिफेन्स जॉब्स की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस यूपीएससी एनडीए ऑनलाइन फॉर्म 2023 ( UPSC NDA Online Form 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक NDA आवेदन फॉर्म 2023 फिल अप करें।