छत्तीसगढ़ हैंडपंप टेक्नीशियन भर्ती 2023 – CG VYAPAM 188 हैण्डपंप तकनीशियन वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2023

Chhattisgarh Hand Pump Technician Bharti 2023 – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG VYAPAM), रायपुर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अन्तर्गत हैण्डपंप तकनीशियन के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ हैंडपंप टेक्नीशियन भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस छत्तीसगढ़ हैण्डपंप तकनीशियन भर्ती 2023 ( CG VYAPAM Hand Pump Technician Bharti 2023 ) के तहत कुल 188 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस छत्तीसगढ़ हैंडपंप टेक्नीशियन रिक्रूटमेंट 2023 के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस छत्तीसगढ़ व्यापम हैण्डपंप तकनीशियन भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

छत्तीसगढ़ हैंडपंप टेक्नीशियन भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन।
  • परीक्षा आयोजक का नाम : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGVYAPAM).
  • अधिसूचना संख्या : 3712/ स्था./ प्र.अ./ लोस्वायांवी/ 2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 188 पद।
  • नौकरी का प्रकार : छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 25 अगस्त 2023 से 10 सितम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.vyapam.cgstate.gov.in
  • नौकरी का स्थान : छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ हैंडपंप टेक्नीशियन वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
हैण्डपंप तकनीशियन 188 ₹ 22400 – 71200/-  (लेवल-5)

श्रेणी-वार सीजी व्यापम हैण्डपंप तकनीशियन रिक्ति 2023 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
अनारक्षित (UR) 60
अनु0 जाति (SC) 21
अनु0 जन जाति (ST) 69
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 26
कुल योग 188 पद

Chhattisgarh Hand Pump Technician Bharti 2023 हेतु पात्रता मानदंड :

विहित शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण/ 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) से फीटर ट्रेड/ मेकेनिकल ट्रेड/ मोटर मेकेनिकल ट्रेड, ट्रेक्टर मेकेनिकल ट्रेड, ऑटोमोबाइल मेकेनिक ट्रेड तथा मशीनिष्ट ट्रेड का 2 वर्षीय पाठ्यक्रम प्रमाणपत्र होना चाहिये। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए  विस्तृत विज्ञापन को आवेदन करने से पूर्व अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (01 जनवरी 2023 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 से कम तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस छत्तीसगढ़ व्यापम हैण्डपंप तकनीशियन भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा और ट्रेड परिक्षण के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग) के माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
सामान्य (GEN) वर्ग के लिए : ₹ 350/-
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए : ₹ 250/-
अनु. जाति / अनु. जनजाति वर्ग के लिए : ₹ 200/-

छत्तीसगढ़ हैण्डपंप तकनीशियन भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस छत्तीसगढ़ हैंडपंप टेक्नीशियन भर्ती 2023 के लिए छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CG VYAPAM) की आधिकारिक वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CG Vyapam Hand Pump Technician Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि : 25 अगस्त 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि : 10 सितम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने की तिथि  : 11-13 सितम्बर 2023.
  • परीक्षा आयोजन की संभावित तिथि : 24 सितम्बर 2023.

CG Hand Pump Technician Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
विभागीय विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस छत्तीसगढ़ हैण्डपंप तकनीशियन भर्ती 2023Chhattisgarh Hand Pump Technician Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का आगामी विस्तृत विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, CGVYAPAM भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की अधिकृत वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status