दिल्ली परिवहन निगम भर्ती 2021 – बस ड्राइवर (चालक) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2021
Delhi Parivahan Nigam Bharti 2021 – दिल्ली परिवहन निगम, दिल्ली सरकार ने डीटीसी बस ड्राइवर भर्ती 2021 हेतु विज्ञापन जारी किया है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) ने अल्प अवधि अनुबंध आधार पर बस चालकों की नियुक्ति के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किये है। इच्छुक और योग्य प्रत्याशी इस दिल्ली परिवहन निगम भर्ती 2021 के लिए व्यक्तिगत रूप से सभी आवश्यक कागजात के साथ दिल्ली परिवहन निगम मुख्यालय एवं किसी भी नजदीकी दिल्ली परिवहन निगम के डिपो में 05 मई 2021 से 31 दिसम्बर 2021 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस डीटीसी बस ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2021 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसी रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
दिल्ली परिवहन निगम भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- निगम का नाम : दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC)।
- विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
- रिक्तियों की संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
- नौकरी का प्रकार : दिल्ली राज्य सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि : 05 मई 2021 से 31 दिसम्बर 2021 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑफलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.dtc.nic.in
- नौकरी का स्थान : दिल्ली।
दिल्ली परिवहन निगम वैकेंसी 2020 विवरण :
पद का नाम | पदों की संख्या | वेतनमान |
बस ड्राइवर (चालक) | प्रकाशित नहीं है | रु. 14,000 से रु. 24,000 प्रति माह |
डीटीसी बस ड्राइवर भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षिक अर्हता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए तथा तीन वर्ष पुराना हैवी /ट्रांसपोर्ट चालक लाइसेंस होना अनिवार्य है।
आयु सीमा : इस DTC Bus Driver Bharti 2021 में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 50 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : भारतीय।
डीटीसी चयन प्रक्रिया : इस डीटीसी रिक्रूटमेंट 2021 में ड्राइवर (चालक) के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन ड्राइविंग के अनुभव के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
दिल्ली परिवहन निगम भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीटीसी बस ड्राइवर भर्ती 2021 (Delhi Parivahan Nigam Bharti 2021) हेतु डीटीसी की ऑफिसियल वेबसाइट (www.dtc.nic.in) आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर भरना होगा और आवश्यक कागजात (हेवी ट्रांसपोर्ट ड्राइवर लाइसेंस, आधार कार्ड और पैन कार्ड) के साथ दिल्ली परिवहन निगम मुख्यालय एवं किसी भी नजदीकी दिल्ली परिवहन निगम के डिपो में व्यक्तिगत रूप से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है या फिर सम्बंधित डिपो के पते पर पोस्ट द्वारा भी भेज सकते है।
दिल्ली परिवहन निगम वैकेंसी 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन जमा करने की प्रारम्भिक तिथि : 05 मई 2021.
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 31 दिसम्बर 2021.
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन भर्ती 2021 – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
ऑफिसियल अधिसूचना एवं आवेदन फॉर्म लिंक | डाउनलोड करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | टेलीग्राम ग्रुप |
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें | फ्री जॉब अलर्ट |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : दिल्ली परिवहन निगम में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस डीटीसी रिक्रूटमेंट 2021 (Delhi Parivahan Nigam Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया,अधिक जानकारी के लिए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) की अधिकृत वेबसाइट (www.dtc.nic.in) विजिट करें।