सीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2022 | CTET-2022 दिसम्बर परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि 24 नवम्बर 2022
CTET Online Form 2022 – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 16 वें संस्करण की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में सम्लित होने के लिए आधिकारिक तौर पर सीटीईटी दिसम्बर परीक्षा अधिसूचना 2022 जारी कर दी है। सीबीएसई द्वारा सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से सीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2022 आमंत्रित किये जाते हैं। CTET-2022 दिसम्बर परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट – ऑनलाइन आयोजित किया जायेगा।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीटीईटी-2022 दिसंबर परीक्षा (CTET आवेदन पत्र 2022) के लिए सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट (www.ctet.nic.in) के माध्यम से 31 अक्टूबर 2022 से 24 नवम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस CTET ऑनलाइन फॉर्म 2022 से जुड़ी अतिरक्त जानकारी जैसे शैक्षिणिक अर्हता, आवेदन शुल्क, आवेदक का तरीका इत्यादि का विवरण निम्नवत है।
सीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2022 हाइलाइट्स :
CBSE CTET December 2022 Online Form | |
परीक्षा का नाम : | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)। |
परीक्षा आयोजक का नाम : | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)। |
नोटिस क्रमांक : | सीबीएसई/ सीटीईटी/ दिसम्बर-2022. |
परीक्षा का स्तर : | सेंट्रल लेवल एग्जाम। |
आर्टिकल का प्रकार : | सरकारी एग्जाम। |
आवेदन करने की अवधि : | 31 अक्टूबर 2022 से 24 नवम्बर 2022 तक। |
आवेदक का तरीका : | ऑनलाइन। |
अधिकृत वेबसाइट : | www.ctet.nic.in |
CTET-2022 दिसम्बर परीक्षा (CTET Online Form 2022) के लिए पात्रता मापदंड :
सीटीईटी परीक्षा के लिए शैक्षिणिक अर्हता :
- प्राइमरी लेवल (कक्षा 1 से 5 तक) CTET के लिए : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% या 45% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण या एनसीटीई 2002 मानदंडों के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा / बी.ई.एल.एड (04 वर्ष का कोर्स) / शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (विशेष शिक्षा)/ स्नातक डिग्री के साथ बी.एड (1 वर्ष) में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के पत्र होंगे।
- अपर प्राइमरी लेवल (कक्षा 6 से 8 तक) CTET के लिए : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ महविद्यालय से 50% / 45% अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास दो वर्षीय डी.एल.एड. (बी टी सी)/ बी.एड/ बी.ई.एल.एड / बी.एससी.एड के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के पत्र होंगे।
- इसकी अधिक जानकारी के लिए सीटीईटी दिसम्बर परीक्षा अधिसूचना 2022 ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम उम्र निर्धारित नहीं है।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। वे अभ्यर्थी जो CTET परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्कोर कार्ड/ रैंक कार्ड जारी करेगा जोकि लाइफटाइम के लिए मान्य होगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क विवरण निम्न प्रकार है :
श्रेणी का नाम | पेपर-1 / पेपर-2 के लिए शुल्क |
दोनों पेपर के लिए शुल्क |
जनरल/ईडब्ल्यूएस & ओबीसी वर्ग के लिए | ₹ 1000/- | ₹ 1200/- |
एससी / एसटी & पीडबल्यूडी वर्ग के लिए | ₹ 500/- | ₹ 600/- |
CTET ऑनलाइन फॉर्म 2022 कैसे भरें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस सीटीईटी दिसम्बर परीक्षा-2022 के लिए सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट (www.ctet.nic.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आगामी प्रस्तावित तिथियों में ऑनलाइन रेजिस्ट्रशन/ आवेदन कर सकते हैं।
CTET December Online Form 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- विज्ञापन के प्रकाशित होने की तिथि : 20 अक्टूबर 2022.
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख : 31 अक्टूबर 2022.
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 24 नवम्बर 2022.
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 25 नवम्बर 2022.
- CTET-2022 दिसम्बर परीक्षा की तिथि : दिसम्बर 2022.
- CTET-2022 दिसम्बर परीक्षा परिणाम की तिथि : Upadet Later.
CTET-2022 December Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
आधिकारिक अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें |
सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न डाउनलोड लिंक | यूपी टीईटी सिलेबस 2022 |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert Hindi |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों जो इस CTET परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करना चाहते है को सूचित किया जाता है कि इस CTET Online Form 2022 भरने से पूर्व महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) की भलीभांति पुष्टि कर लें तथा उपर्युक्त आर्टिकल में दिए गए निर्देशों का पालन करें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। CTET आवेदन पत्र 2022 से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट (www.ctet.nic.in) विजिट करने की सलाह दी जाती है।