एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती 2022 – SBI 5008 लिपिक संवर्ग वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 27 सितम्बर 2022

SBI Junior Associate Bharti 2022 – भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने देश के विभिन्न राज्यों में फैले विभिन्न सर्कलों के लिए लिपिक संवर्ग में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एण्ड सेल्स) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती 2022 के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस SBI लिपिक संवर्ग भर्ती 2022 के तहत कुल 5008 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एसबीआई जूनियर एसोसिएट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अधिकृत वेबसाइट (www.sbi.co.in) के माध्यम से 07 सितम्बर 2022 से 27 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भारतीय स्टेट बैंक जूनियर एसोसिएट भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • बैंक का नाम : भारतीय स्टेट बैंक (SBI)।
  • विज्ञापन संख्या : CRPD/CR/2022-23/15
  • रिक्त पदों की संख्या : 5008 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बैंक जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 07 सितम्बर 2022 से 27 सितम्बर 2022 तक।
  • आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.sbi.co.in
  • नौकरी का स्थान : ऑल इंडिया।

एसबीआई जूनियर एसोसिएट वैकेंसी 2022 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान
जूनियर एसोसिएट 5008 ₹ 11765 – 31450/- प्रति माह

स्टेट-वाइज एसबीआई लिपिक संवर्ग वैकेंसी 2022 विवरण :

राज्य का नाम रिक्त पद राज्य का नाम रिक्त पद
गुजरात 335 उत्तराखंड 120
दमन और दीव 04 तेलंगाना 225
कर्नाटक 316 राजस्थान 284
मध्य प्रदेश 389 केरल 270
छत्तीसगढ़ 92 लक्षद्वीप 03
पश्चिम बंगाल 340 उत्तर प्रदेश 631
अंडमान और निकोबार 10 महाराष्ट्र 747
सिक्किम 26 गोवा 50
ओडिशा 170 असम 258
जम्मू और कश्मीर 35 अरुणाचल प्रदेश 15
हरियाणा 05 मणिपुर 28
हिमाचल प्रदेश 55 मेघालय 23
पंजाब 130 मिजोरम 10
तमिलनाडु 355 नागालैंड 15
पांडिचेरी 07 त्रिपुरा 10
दिल्ली 32
कुल योग 5008 पद

SBI Junior Associate Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण तथा उम्मीदवार को उस राज्य/ संघ राज्य क्षेत्र की निर्दिष्ट चुनी गई स्थानीय भाषा में कुशल (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होना चाहिए।

आयु सीमा (01 अगस्त 2022 को) : अभ्यर्थी के न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस भारतीय स्टेट बैंक जूनियर एसोसिएट भर्ती 2022 में क्लर्क पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) और स्थानीय भाषा परीक्षण के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी अभ्यर्थियों को नॉन रिफंडेबल आवेदन शुल्क (₹ 750/-) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग) से करना होगा। जबकि एससी/ एसटी/ पी डब्ल्यू डी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गयी है।

SBI लिपिक संवर्ग भर्ती 2022 के लिए कैसे आवेदन करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती 2022 के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट (www.sbi.co.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक करके निम्नलिखित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

SBI Clerical Cadre Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 07 सितम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 27 सितम्बर 2022.
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 27 सितम्बर 2022.
  • ऑनलाइन परीक्षा की तिथि : नवम्बर 2022.

SBI Junior Associate Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय ग्रेजुएट उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती 2022 ( SBI Junior Associate Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। SBI भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अधिकृत वेबसाइट (www.sbi.co.in) विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
Join Telegram Group