डीडीए भर्ती 2022 – DDA 279 जूनियर इंजीनियर (JE) एवं विभिन्न वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022
DDA Bharti 2022 – दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ग्रुप A एवं B के अन्तर्गत जूनियर इंजीनियर (JE) और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा डीडीए भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती 2022 के तहत कुल 279 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस डीडीए रिक्रूटमेंट 2022 के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट (www.dda.gov.in) के माध्यम से 11 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस DDA भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसी रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
डीडीए भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- संगठन का नाम : दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA)।
- विज्ञापन संख्या : 03/2022.
- रिक्तियों की संख्या : 279 पोस्ट्स।
- नौकरी का प्रकार : दिल्ली सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि : 11 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.dda.gov.in
- नौकरी का स्थान : दिल्ली।
दिल्ली विकास प्राधिकरण वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | ग्रुप | पदों की संख्या | वेतनमान |
असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप) | A | 01 | लेवल-10 |
जूनियर इंजीनियर (सिविल) | B | 220 | लेवल-6 |
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल) | B | 35 | |
प्रोग्रामर | B | 02 | |
जूनियर ट्रांसलेटर (ऑफिशियल लैंग्वेज) | B | 06 | |
प्लानिंग असिस्टेंट | B | 15 | लेवल-7 |
कुल योग |
279 पद |
दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
डीडीए जॉब्स के लिए शैक्षिक अर्हता :
- जूनियर इंजीनियर के लिए : भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल/ इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
- अन्य पदों के लिए : शैक्षणिक योग्यता आगामी भर्ती विज्ञापन के अनुसार होगी।
आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम और अधिकतम उम्र डीडीए के नियमों के अनुसार होगी।
राष्ट्रीयता : भारतीय।
डीडीए चयन प्रक्रिया : इस डीडीए रिक्रूटमेंट 2022 में विभिन्न संवर्गों के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और वाइवा-वॉयस टेस्ट/ व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग का उपयोग करके परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
आवेदन फीस विवरण (Tentative) |
|
सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के लिए : | रु. 500/- |
अन्य उम्मीदवारों के लिए : | कोई शुल्क नहीं। |
डीडीए भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DDA भर्ती 2022 हेतु दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) की ऑफिसियल वेबसाइट (www.dda.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निनांकित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली विकास प्राधिकरण वैकेंसी 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 11 जून 2022 से .
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जुलाई 2022.
- आवेदन शुल्क के भुगतान करने की अंतिम तिथि : 10 जुलाई 2022.
- ऑनलाइन परीक्षा की तिथि : 01 से 30 सितंबर 2022.
DDA Recruitment 2022 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
शॉर्ट भर्ती अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : दिल्ली विकास प्राधिकरण में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती 2022 ( DDA Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। DDA भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट (www.dda.gov.in) विजिट करें।
Es DDA Recruitment me Baya hand chut nahi hai…