गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2022 – GMRC 118 नॉन एग्जीक्यूटिव वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 21 जनवरी 2022

Gujarat Metro Rail Bharti 2022 – गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) लिमिटेड ने संचालन और रखरखाव के लिए नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर शुरू में अनुबंध के आधार पर पांच साल की अवधि के लिए सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। जीएमआरसी द्वारा गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2022 के लिए भारतीय राष्ट्रीयता के युवा, गतिशील और प्रेरित व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस GMRC भर्ती 2022 के तहत कुल 118 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें स्टेशन कंट्रोलर/ ट्रेन ऑपरेटर, कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर और मेंटेनर के पद शामिल हैं।

इच्छुक एवं अपेक्षित योग्यताधारी अभ्यर्थी इस गुजरात मेट्रो रेल रिक्रूटमेंट 2022 के लिए जीएमआरसी लिमिटेड की अधिकृत वेबसाइट (www.gujaratmetrorail.com) के  माध्यम से 22 दिसम्बर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें इत्यादि निम्नवत है।

गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड।
  • विज्ञापन संख्या : GMRC/HR/RECT/O&M/12‐2021/01.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 118 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : गुजरात सरकारी नौकरी | रेलवे जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 22 दिसम्बर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.gujaratmetrorail.com
  • नौकरी का स्थान : गुजरात।

गुजरात मेट्रो रेल वैकेंसी 2021-22 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
स्टेशन कंट्रोलर/ ट्रेन ऑपरेटर (SC/TO) 71 ₹ 33,000 -1,00,000/-
कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट (CRA) 11 ₹ 25,000 – 80,000/-
जूनियर इंजीनियर (JE) 03 ₹ 33,000 – 1,00,000/-
मेंटेनर 33 ₹ 20,000 – 60,000/-
कुल योग 118 पद

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

गुजरात मेट्रो रेल जॉब्स के लिए शैक्षिक योग्यता :

  • स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर के लिए : सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक डिसिप्लिन में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट के लिए : सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित विषय में स्नातक उत्तीर्ण।
  • जूनियर इंजीनियर के लिए  : सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • मेंटेनर के लिए : सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एसएसएलसी के साथ फिटर/ इलेक्ट्रीशियन/ इलेक्ट्रॉनिक्स में दो वर्षीय आई.टी.आई. उत्तीर्ण।

आयु सीमा (21 जनवरी 2022 को) : GMRC भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम तथा अधिकतम आयु 25 /28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस GMRC नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती 2022 में अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा और गुजराती भाषा परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। इसकी विस्तृत जानकारी हेतु अधिकृत विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को नॉन रिफंडेबल आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
सामान्य (UR) उम्मीदवारों के लिए ₹ 600/-
एसईबीसी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹ 300/-
एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए ₹ 150/-

गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भर्ती 2022 के लिए कॉर्पोरेशन की ऑफिशियल वेबसाइट (www.gujaratmetrorail.com) के माध्यम  अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके  निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Gujarat Metro Rail Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 22 दिसम्बर 2021.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 जनवरी 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 21 जनवरी 2022.
  • परीक्षा की तिथि : फरवरी 2022.

Gujarat Metro Rail Vacancy 2022 Online Form – उपयोगी लिंक :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : गुजरात  मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस गुजरात मेट्रो रेल रिक्रूटमेंट 2022 ( Gujarat Metro Rail Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। GMRC भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, गुजरात  मेट्रो रेल की अधिकृत वेबसाइट (www.gujaratmetrorail.com) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status