सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर भर्ती 2022 – CGVYAPAM 84 खाद्य निरीक्षक वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 जनवरी 2022

CG Vyapam Food Inspector Bharti 2022 – छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (छत्तीसगढ़ व्यापम) ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अन्तर्गत खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक (फूड इंस्पेक्टर) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर भर्ती 2022 के लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस छत्तीसगढ़ व्यापम खाद्य निरीक्षक भर्ती 2022 के तहत कुल 84 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) के माध्यम से 07 जनवरी 2022 से 30 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस छत्तीसगढ़ व्यापम फूड इंस्पेक्टर भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार।
  • परीक्षा आयोजक का नाम : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGVYAPAM).
  • विज्ञापन संख्या : 95/स्था.-संचा/ 182-22/ 2022.
  • रिक्त पदों की संख्या : 84 पद।
  • नौकरी का प्रकार : छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 07 जनवरी 2022 से 30 जनवरी 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.vyapam.cgstate.gov.in
  • नौकरी का स्थान : छत्तीसगढ़।

सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम पदों की संख्या वेतनमान (सैलरी)
खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक (फूड इंस्पेक्टर) 84 वेतन मैट्रिक्स लेवल-07

श्रेणी-वार छत्तीसगढ़ व्यापम खाद्य निरीक्षक रिक्ति 2022 विवरण :

कैटेगरी रिक्त पद
GEN/ UR 36
OBC 12
SC 10
ST 26
कुल योग 84 पद

छत्तीसगढ़ व्यापम खाद्य निरीक्षक भर्ती 2022 पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा : दिनांक 01 जनवरी 2022 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

स्थानीयता : अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

CGVYAPAM चयन प्रक्रिया : इस सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2022 में खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग) के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
सामान्य (GEN) वर्ग के लिए : ₹ 350/-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए : ₹ 250/-
अनु. जाति / अनु. जनजाति (SC/ST) वर्ग के लिए : ₹ 200/-

सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस CGVYAPAM खाद्य निरीक्षक भर्ती 2022 के लिए छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Chhattisgarh Vyapam Food Inspector Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि : 07 जनवरी 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि : 30 जनवरी 2022.
  • परीक्षा आयोजन की संभावित तिथि : 20 फरवरी 2022.

CG Vyapam Food Inspector Vacancy 2022 Online Form – उपयोगी लिंक :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस छत्तीसगढ़ व्यापम खाद्य निरीक्षक भर्ती 2022 ( CG Vyapam Food Inspector Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विभागीय विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। CGVYAPAM भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की अधिकृत वेबसाइट (www.vyapam.cgstate.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status