एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2021 – MPPSC 576 मेडिकल ऑफिसर (MO) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि 23 जुलाई 2021
MPPSC Medical Officer Bharti 2021 – मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा अधिकारी) पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2021 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस MPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2021 के तहत कुल 576 पदों पर नियमित नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक एवं निर्धारित योग्यताधारी अभ्यर्थी इस एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2021 के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.mppsc.nic.in) के माध्यम से 24 जून 2021 से 23 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2021 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश सरकार।
- भर्ती आयोग का नाम : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC).
- विज्ञापन संख्या : 04/2021.
- रिक्तियों की कुल संख्या : 576 पोस्ट्स।
- नौकरी का प्रकार : मध्यप्रदेश सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि : 24 जून 2021 से 23 जुलाई 2021 तक ।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- ऑफिसियल वेबसाइट : www.mppsc.nic.in
- नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।
एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर वैकेंसी 2021 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान (सैलरी) |
मेडिकल ऑफिसर (MO) | 576 | ₹ 15600 – 39100/- + ग्रेड पे ₹ 5400/- |
श्रेणी-वार MPPSC चिकित्सा अधिकारी रिक्ति 2021 विवरण :
श्रेणी का नाम | रिक्तियों की संख्या |
UR | 144 |
EWS | 58 |
OBC | 60 |
SC | 72 |
ST | 242 |
कुल योग | 576 पद |
एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पत्रता मापदंड :
मध्यप्रदेश मेडिकल ऑफिसर जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता :
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से एम.बी.बी.एस. उपाधि अथवा भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यत प्राप्त समतुल्य अर्हता।
- अभ्यर्थी का मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में स्थायी पंजीयन होना होना अनिवार्य है।
आयु सीमा : दिनांक 01 जनवरी 2022 को उम्मीदवार ने 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो किन्तु 40 वर्ष की आयु पूरी न की हो।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस MPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2021 में चिकित्सा अधिकारी पदों पर स्थायी नियुक्ति हेतु उम्मीदवार का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
श्रेणी का नाम | आवेदन शुल्क |
सभी अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए | ₹ 500/- |
मध्य प्रदेश के आरक्षित उम्मीदवारों के लिए | ₹ 250/- |
एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2021 हेतु मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट (www.mppsc.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 24 जून 2021 से 23 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MP Medical Officer Bharti 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 24 जून 2021.
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 23 जुलाई 2021.
- आयोग कार्यालय में अभिलेख सहित आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 05 अगस्त 2021.
MP Medical Officer Vacancy 2021 Online Form – उपयोगी लिंक :
Important Links Area | |
विस्तारित विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस MPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2021 ( MPPSC Medical Officer Bharti 2021 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (उपर्युक्त) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। मध्य प्रदेश मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट यानि www.mppsc.nic.in विजिट करें।