जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2022 – JSSC इण्टरमीडिएट स्तर परीक्षा (991 वैकेंसी रिक्रूटमेंट) हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022

JSSC Inter Level Bharti 2022 – झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इण्टरमीडिएट स्तर परीक्षा -2022 हेतु नियमित भर्ती विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस JSSC इण्टरमीडिएट स्तर भर्ती 2022 के तहत कुल 991 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें निम्नवर्गीय लिपिक (LDC), लिपिक एवं स्टेनोग्राफर/ निजी सहायक शामिल हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जेएसएससी इण्टरमीडिएट स्तर परीक्षा 2022 हेतु झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से 27 मई 2022 से 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस JSSC इंटर लेवल रिक्रूटमेंट 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती आयोग का नाम : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)।
  • परीक्षा का नाम : JSSC इण्टरमीडिएट स्तर परीक्षा-2022।
  • विज्ञापन संख्या : 07/2022 (नियमित) & 08/2022 (बैकलॉग).
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 991 पद।
  • नौकरी का प्रकार : झारखण्ड सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 27 मई 2022 से 10 जुलाई 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.jssc.nic.in
  • नौकरी का स्थान : झारखण्ड।

जेएसएससी इंटर लेवल वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान (सैलरी)
निम्नवर्गीय लिपिक (LDC) 890 ₹ 19900 – 63200/- (लेवल-2)
लिपिक (क्लर्क) 104
स्टेनोग्राफर/ निजी सहायक 27 ₹ 25500 – 81100/- (लेवल-4)
कुल योग 991 पद

JSSC इण्टरमीडिएट स्तर परीक्षा 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को झारखण्ड राज्य के किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय/ संस्थान से इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन अवश्य देखें।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2022 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन ओ.एम.आर. आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) से करना होगा। श्रेणी-वार देय शुल्क निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम  देय शुल्क
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 100/-
झारखंड के एससी/एसटी/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : ₹ 50/-

JSSC इण्टरमीडिएट स्तर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेएसएससी इण्टरमीडिएट स्तर परीक्षा 2022 हेतु झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.jssc.nic.in) के माध्यम से निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JSSC Inter Level Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 27 मई 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जुलाई 2022.
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 12 जुलाई 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि : 17 से 20 जुलाई 2022.

JSSC Inter Level Exam 2022 Online Form– आवश्यक लिंक :

Important Links Area
आवेदन की तिथि बढ़ाने के संबंध में सूचना लिंक डाउनलोड करें
अधिकृत विज्ञापन डाउनलोड लिंक  नियमित || बैकलॉग
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : झारखण्ड में विभिन्न सरकारी विभागों के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2022 ( JSSC Inter Level Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य JSSC भर्ती 2022 की जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट (www.jssc.nic.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status