यूपी बोर्ड स्क्रूटनी फॉर्म 2022 – हाई स्कूल व इंटर के छात्र-छात्राएं अपने प्राप्तांकों से संतुष्ट नहीं है तो इन स्टेप्स में करें स्क्रूटिनी के लिए आवेदन। अंतिम तिथि 12 जुलाई 2022

UP Board Scrutiny Form 2022 – उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित करायीं थी, जिसका परिणाम (यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022) यूपीएमएसपी द्वारा शनिवार (18 जून 2022) को जारी कर दिया गया। यदि हाई स्कूल एवं इंटर के छात्र-छात्राएं अपने प्राप्तांकों से संतुष्ट नहीं है तो अपनी उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दोबारा करा सकते है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये यूपी बोर्ड स्क्रूटनी फॉर्म 2022 को 12 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन भर सकते है। यूपी बोर्ड स्क्रूटनी आवेदन पत्र 2022 से जुड़ी अतितिक्त जानकारियां जैसे आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपी बोर्ड स्क्रूटनी फॉर्म 2022 की जानकारी हिंदी में :

UP Board Scrutiny Online Form 2022
बोर्ड का नाम : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)।
परीक्षा का नाम : हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा -2021-22.
परिणाम जारी होने की तिथि : 18 जून 2022.
आवेदन की अंतिम तिथि : 12 जुलाई 2022.
आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
ऑफिसियल वेबसाइट : www.upmsp.edu.in

यूपी बोर्ड ऑनलाइन स्क्रूटिनी फॉर्म 2022 भरने के लिए पात्रता मापदंड :

वे छात्र-छात्राएं जो हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं सम्लित हुए है और अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच कराना चाहते है स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते है।

आवेदन शुल्क : यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं स्क्रूटनी फॉर्म 2022 के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल दोनो की स्क्रूटिनी कराने के लिए अलग-अलग निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। यूपीएमएसपी ने प्रति प्रश्न-पत्र रु. 500/- निर्धारित किया है जिसका भुगतान परिषद् द्वारा जारी किये चालान फॉर्म के माध्यम से करना होगा।

यूपी बोर्ड स्क्रूटनी फॉर्म 2022 कैसे भरें ?

छात्रों को यूपी बोर्ड स्क्रूटिनी ऑनलाइन फॉर्म 2022 भरने के लिए कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स फॉलो करें होंगे :

  • सर्वप्रथम, यूपीएमएसपी की ऑफिसियल वेबसाइट (www.upmsp.edu.in) ओपन करें।
  • होम पेज पर उपलब्ध 10 वीं और 12 वीं की स्क्रूटिनी फॉर्म पर क्लिक करें।
  • हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के लिए अलग -अलग आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर फॉर्म की आवश्यकतानुसार अपना विवरण ध्यानपूर्वक भरें।

नोट : यूपी बोर्ड स्कूटनी फॉर्म 2022 (UP Board Scrutiny Form 2022) भरते समय, छात्रों को यह ध्यान रखना होगा की पुनर्मूल्यांकन के बाद जो अंक प्राप्त होने वही स्वीकार करें होंगे। आमतौर पर पुनर्मूल्यांकन के बाद अंकों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होता है, लेकिन यदि जाँच में अंक कम हो जाते हैं, तो उम्मीदवार को उन्हीं प्राप्ताकों को स्वीकार करना होगा।

यूपी बोर्ड 10 वीं 12 वीं स्कूटनी फॉर्म 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 18 जून 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 जुलाई 2022.
Important Links Area
ऑफिसियल स्क्रूटिनी नोटिफिकेशन लिंक डाउनलोड करें
यूपी बोर्ड 10 वीं स्कूटनी फॉर्म 2022 लिंक यहाँ क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12 वीं स्कूटनी फॉर्म 2022 लिंक यहाँ क्लिक करें
यूपी बोर्ड स्कूटनी चालान फॉर्म लिंक डाउनलोड करें
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 लिंक यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 | यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : छात्र-छात्राएं अपने प्राप्तांकों से असंतुष्ट हैं और जो यूपी बोर्ड स्क्रूटनी आवेदन पत्र 2022 भरना चाहते है उन सभी से आग्रह किया जाता है कि इस यूपी बोर्ड स्क्रूटिनी ऑनलाइन फॉर्म 2022 ( UP Board Scrutiny Form 2022 ) भरने से पूर्व यूपीएमएसपी द्वारा जारी किये गए आवश्यक दिशा-निर्देशों का ऑफिसियल नोटिफिकेशन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की अधिकृत वेबसाइट (www.upmsp.edu.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status