केवीएस भर्ती 2022 – KVS 13404 टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग वैकेंसी हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि 02 जनवरी 2023

KVS Bharti 2022 in Hindi – केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आधिकारिक तौर पर ग्रुप A, B & C के अन्तर्गत भारत के केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विस्तृत विज्ञापन जारी की है। संगठन द्वारा केवीएस भर्ती 2022 के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस केंद्रीय विद्यालय संगठन भर्ती 2022 के तहत कुल 13404 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं है, जिनमें प्राथमिक शिक्षक, प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी एवं अन्य गैर-शिक्षण कर्मचारियों के पद शामिल है।

इच्छुक एवं निर्धारित अर्हताधारी अभ्यर्थी इस केवीएस रिक्रूटमेंट 2022 के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन की अधिकृत वेबसाइट (www.kvsangathan.nic.in) के माध्यम से 05 दिसम्बर 2022 से 02 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2022 (KVS भर्ती 2022) से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

केवीएस भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • संगठन का नाम : केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS)।
  • मंत्रालय का नाम : शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार।
  • विज्ञापन संख्या : 15/2022 & 16/2022.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 13404 पद।
  • नौकरी का प्रकार : केंद्रीय सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 05 दिसम्बर 2022 से 02 जनवरी 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.kvsangathan.nic.in
  • नौकरी का स्थान : सम्पूर्ण भारत में।

पद वार केवीएस वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
प्रिंसिपल 239 ₹ 78800-209200/- (पे मैट्रिक्स लेवल -12)
असिस्टेंट कमिश्नर 52
वाइस प्रिंसिपल 203 ₹ 56100-177500/- (पे मैट्रिक्स लेवल -10)
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) 1409 ₹ 47600-151100/- (पे मैट्रिक्स लेवल -08)
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) 3176 ₹ 44900-142400/- (पे मैट्रिक्स लेवल -07)
लाइब्रेरियन 355
फाइनेंस ऑफिसर 06
प्राइमरी टीचर 6414 ₹ 35400-112400/- (पे मैट्रिक्स लेवल -06)
प्राइमरी टीचर (म्यूजिक) 303
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) 02
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर 156
हिंदी ट्रांसलेटर 11
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट 322 ₹ 25500-81100/- (पे मैट्रिक्स लेवल -04)
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II 54
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट 702 ₹ 19900-63200/- (पे मैट्रिक्स लेवल -02)
कुल योग 13404 पद

KVS Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

केवीएस जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय/ संस्थान से सम्बंधित विषय/ स्ट्रीम के साथ 12 वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा प्रकाशित अधिकृत भर्ती विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सभी पदों के लिए अलग-2 निर्धारित है। इसकी सटीक जानकारी ले लिए विस्तृत केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2022 अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस केंद्रीय विद्यालय संगठन भर्ती 2022 (KVS भर्ती 2022) में उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और क्लास डेमो/ साक्षात्कार/ कौशल परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसकी अतिरिक्त जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन देखें।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों (एससी/ एसटी/ पीएच और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी को छोड़कर) को टेंटेटिव आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन हेतु ग्रुप वाइज आवेदन शुल्क निम्नानुसार होगा :

ग्रुप का नाम आवेदन शुल्क
ग्रुप-A के लिए ₹ 2300/-
ग्रुप-B के लिए ₹ 1500/-
ग्रुप-C के लिए ₹ 1200/-
एससी/ एसटी/ पीएच और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए Nill

केंद्रीय विद्यालय संगठन भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस केवीएस भर्ती 2022 के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट (www.kvsangathan.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Kendriya Vidyalaya Sangathan Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 05 दिसम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 02 जनवरी 2023.
  • परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की अंतिम तिथि : 02 जनवरी 2023.

KVS Vacancy 2022 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
अंतिम तिथि विस्तारित सूचना लिंक डाउनलोड करें
विस्तृत विज्ञापन लिंक Advt-15/2022 | Advt-16/2022
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : केंद्रीय विद्यालयों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2022 ( KVS Bharti 2022 in Hindi ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आगामी भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। KVS भर्ती 2022 की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया, केन्द्रीय विद्यालय संगठन की अधिकृत वेबसाइट (www.kvsangathan.nic.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status