एमपी आबकारी सिपाही भर्ती 2022 – MPPEB 462 आबकारी कांस्टेबल वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 29 दिसम्बर 2022

MP Abkari Sipahi Bharti 2022 – मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB), भोपाल (कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल) ने आबकारी विभाग, मध्यप्रदेश के अंतर्गत आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। एमपीपीईबी द्वारा एमपी आबकारी सिपाही भर्ती 2022 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस MPPEB आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2022 के तहत कुल 462 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें सीधी भर्ती के लिए 313 तथा बैकलॉग भर्ती के लिए 149 पद निर्धारित है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एमपी एक्साइज कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2022 के लिए एमपीपीईबी की अधिकृत वेबसाइट (www.peb.mp.gov.in) के माध्यम से 10 दिसम्बर 2022 से 29 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस मध्यप्रदेश आबकारी सिपाही भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

एमपी आबकारी सिपाही भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : आबकारी विभाग, मध्यप्रदेश सरकार।
  • परीक्षा आयोजक का नाम : मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB)।
  • परीक्षा का नाम : एमपीपीईबी आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक) भर्ती परीक्षा -2022.
  • विज्ञापन क्रमांक : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2022.
  • रिक्तियों की संख्या : 462 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 10 दिसम्बर 2022 से 29 दिसम्बर 2022 तक।
  • आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.peb.mp.gov.in
  • नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।

मध्यप्रदेश आबकारी सिपाही वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
आबकारी आरक्षक (Excise Constable) – रेगुलर 313 ₹ 19,500 – 62,000/-
आबकारी आरक्षक (Excise Constable) – बैकलॉग 149
कुल योग 462 पद

श्रेणी-वार एमपी आबकारी सिपाही वैकेंसी 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम सीधी भर्ती के लिए बैकलॉग के लिए
अनारक्षित (GEN) 79 00
ईडब्ल्यूएस (EWS) 32 00
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 87 14
अनुसूचित जाति (SC) 51 58
अनुसूचित जनजाति (ST) 64 77
कुल योग 313 149

MP Abkari Sipahi Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को 10+2 प्रणाली के अन्तर्गत 12 वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी पद्धति से हायर सेकेण्डरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

शारीरिक मापदंड : पीईबी एमपी आबकारी आरक्षक भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम शारीरिक अर्हतायें निम्न प्रकार है :

मापदंड ऊंचाई सीना
पुरुष अभ्यर्थी के लिए 167.5 से.मी. 81 – 86 से.मी.
महिला अभ्यर्थी के लिए 152.4 से.मी. N/A

आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : इस MPPEB आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2022 में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

MPPEB चयन प्रक्रिया : इस एमपी एक्साइज कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2022 में आबकारी आरक्षक (Excise Constable) पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा की मेरिट सूची, शारीरिक माप परिक्षण व शारीरिक प्रवीणता टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए : रु. 500/-
म.प्र. के एससी / एसटी / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए : रु. 250
एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क (सभी के लिए) रु. 60/-

मध्यप्रदेश आबकारी सिपाही भर्ती 2022 के लिए कैसे आवेदन करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एमपी आबकारी सिपाही भर्ती 2022 के लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की आधिकारिक वेबसाइट (www.peb.mp.gov.in) पर उपलब्ध अप्लाई लिंक या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MPPEB Excise Constable Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की प्रारम्भ तिथि : 10 दिसम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 दिसम्बर 2022.
  • आवेदन शुल्क भगतन करने की अंतिम तिथि : 29 दिसम्बर 2022.
  • आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि : 31 दिसम्बर 2022.
  • परीक्षा आयोजन की प्रारम्भ तिथि : 20 फरवरी 2023.

MP Abkari Sipahi Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अंतिम तिथि विस्तारित सूचना लिंक डाउनलोड करें
वैकेंसी विस्तारित सूचना लिंक डाउनलोड करें
विस्तृत भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सिलेबस डाउनलोड लिंक एमपी आबकारी सिपाही सिलेबस 2022
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : मध्यप्रदेश आबकारी विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे सभी एमपी के मूल निवासी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस MPPEB आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2022 ( MP Abkari Sipahi Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) की विस्तृत भर्ती विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति पुष्टि/ अवलोकन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। MPPEB भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की ऑफिसियल वेबसाइट यानि www.peb.mp.gov.in को विजिट करें।

1 thought on “एमपी आबकारी सिपाही भर्ती 2022 – MPPEB 462 आबकारी कांस्टेबल वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 29 दिसम्बर 2022”

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status