Rajasthan Sahayak Abhiyojan Adhikari Bharti 2024 – राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने गृह विभाग (अभियोजन) के लिए सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। आरपीएससी द्वारा राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2024 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं । इस राजस्थान असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती 2024 ( RPSC APO Bharti 2024 ) के तहत कुल 181 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस RPSC सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2024 के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.rpsc.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 14 मार्च 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी वैकेंसी 2024 से सम्बंधित जानकारी जैसे रिक्त पद, पात्रता एवं शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2024 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : गृह विभाग (अभियोजन), राजस्थान सरकार।
- भर्ती आयोग का नाम : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)।
- परीक्षा का नाम : सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2024.
- विज्ञापन संख्या : 16/परीक्षा/APO/Prosecution Deptt./ EP-I/ 2023-24.
- रिक्तियों की कुल संख्या : 181 पद।
- नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 14 मार्च 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- अधिकृत वेबसाइट : www.rpsc.rajasthan.gov.in
- नौकरी का स्थान : राजस्थान।
राजस्थान हायक अभियोजन अधिकारी वैकेंसी 2024 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) | 181 | पे-मैट्रिक्स लेवल – 11 |
श्रेणी-वार राजस्थान असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर वैकेंसी 2024 विवरण :
श्रेणी का नाम | रिक्त पद |
Gen. (UR) | 70 |
SC | 27 |
ST | 22 |
OBC | 30 |
MBC | 08 |
EWS | 17 |
सहरिया (बांरा जिला हेतु) | 06 |
कुल योग | 181 पद |
Rajasthan Sahayak Abhiyojan Adhikari Bharti 2024 हेतु पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से कानून में प्रोफेशनल डिग्री (LLB) अथवा एकीकृत कानून पाठ्यक्रम होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी बोलियाँ और राजस्थान के सामाजिक रीति-रिवाज का ज्ञान होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए विस्तृत भर्ती विज्ञापन अवश्य देखें।
आयु सीमा (01 जनवरी 2025 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2024 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : प्रत्येक आवेदक को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
श्रेणी का नाम | आवेदन शुल्क |
सामान्य एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/ EBC उम्मीदवारों के लिए | ₹ 600/- |
नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/ EBC अभ्यर्थियों के लिए | ₹ 400/- |
SC/ ST, EWS तथा दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए | ₹ 400/- |
RPSC सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2024 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2024 के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ऑफिसियल वेबसाइट (www.rpsc.rajasthan.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Rajasthan APO Bharti 2024 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 14 मार्च 2024.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 अप्रैल 2024.
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 12 अप्रैल 2024.
Rajasthan Sahayak Abhiyojan Adhikari Vacancy Bharti 2024 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
अधिकृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
लेटेस्ट सरकारी भर्ती लिंक | Rojgar Result |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान गृह विभाग (अभियोजन) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस राजस्थान असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती 2024 ( Rajasthan Sahayak Abhiyojan Adhikari Bharti 2024 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (उपर्युक्त) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। RPSC भर्ती 2024 की अधिक जानकारी के लिए राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की अधिकृत वेबसाइट यानि www.rpsc.rajasthan.gov.in विजिट करें।