पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 – 1746 पुलिस कांस्टेबल (सिपाही) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2024

Punjab Police Constable Bharti 2024 – पंजाब पुलिस ने जिला पुलिस संवर्ग एवं सशस्त्र पुलिस संवर्ग में कांस्टेबल पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। विभाग द्वारा पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस पंजाब पुलिस सिपाही भर्ती 2024 के तहत कुल 1746 रिक्तियां प्रकाशित की गयी हैं, जिनमें 970 पद डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर तथा 776 पद आर्म्ड पुलिस कैडर के शामिल है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2024 के लिए पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (www.punjabpolice.gov.in) के माध्यम से 14 मार्च 2024 से 04 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस पंजाब पुलिस कांस्टेबल जॉब्स भर्ती 2024 से सम्बंधित अन्य आवश्यक जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : पंजाब पुलिस।
  • विज्ञापन संख्या : 01 of 2024.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 1746 पद।
  • नौकरी का प्रकार : पंजाब सरकारी नौकरी
  • आलेख की श्रेणी : पुलिस जॉब्स।
  • आवेदन करने की अवधि : 14 मार्च 2024 से 04 अप्रैल 2024 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.punjabpolice.gov.in
  • नौकरी का स्थान : पंजाब।

पंजाब पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2024 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान
कांस्टेबल (जिला पुलिस संवर्ग) 970 ₹ 19,900/- लेवल -2
कांस्टेबल (सशस्त्र पुलिस संवर्ग) 776
कुल योग 1746 पद

Punjab Police Constable Bharti 2024 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले अधिकृत विज्ञापन देखें।

आयु सीमा (01 जनवरी 2024 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस पंजाब पुलिस सिपाही भर्ती 2024 में अभ्यर्थियों का चयन ऑफलाइन लिखित परीक्षा,  फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (PMT) और  फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क (आवेदन शुल्क + परीक्षा शुल्क) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। विभिन्न श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए लागू शुल्क निम्नानुसार होगा :

श्रेणी का नाम देय राशि
सामान्य उम्मीदवारों के लिए ₹ 1150/-
एससी/ एसटी और पंजाब राज्य के पिछड़े वर्गों के लिए ₹ 650/-
पंजाब राज्य के भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के लिए ₹ 500/-

पंजाब पुलिस सिपाही भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 हेतु विभाग की अधिकृत वेबसाइट (www.punjabpolice.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Punjab Police Sipahi Bharti 2024 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 29 फरवरी 2024.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 14 मार्च 2024.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 04 अप्रैल 2024.
  • आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 04 अप्रैल 2024.
  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथि : अपडेट लेटर।

Punjab Police Constable Vacancy 2024 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : पंजाब पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 12वीं पास भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2024 ( Punjab Police Constable Bharti 2024 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय अधिसूचना/विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status