यूपी डेन्टल हाईजिनिस्ट भर्ती 2023 – UPSSSC 288 दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023

UP Dental Hygienist Bharti 2023 – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, स्वास्थ्य भवन, लखनऊ के अन्तर्गत दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी (डेन्टल हाईजिनिस्ट) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी डेन्टल हाईजिनिस्ट भर्ती 2023 के लिए भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस UPSSSC दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी भर्ती 2023 के तहत कुल 288 रिक्तियाँ अधिसूचित की गयी है, जिनमें 264 पद सामान्य चयन तथा 24 पद विशेष चयन द्वारा भरे जायेंगे।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस यूपी डेन्टल हाईजिनिस्ट रिक्रूटमेंट 2023 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से 30 जून 2023 से 20 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस यूपी डेन्टल हाईजिनिस्ट वैकेंसी 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपी डेन्टल हाईजिनिस्ट भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य भवन, लखनऊ।
  • भर्ती आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)।
  • परीक्षा का नाम : उ0प्र0 दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी मुख्य परीक्षा -2023.
  • विज्ञापन संख्या : 03 /परीक्षा /2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 288 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 30 जून 2023 से 20 जुलाई 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपी डेन्टल हाईजिनिस्ट वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी (डेन्टल हाईजिनिस्ट) 288 ₹ 9300 – 34800/- ग्रेड पे 4200/- (लेवल-6)

श्रेणी-वार UPSSSC दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी रिक्ति विवरण 2023 :

कैटेगरी सामान्य चयन विशेष चयन
GEN 106 00
EWS 26 00
OBC 71 00
SC 56 11
ST 05 13
कुल योग 264 पद 24 पद

UP Dental Hygienist Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

अनिवार्य शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त संस्था से दन्त स्वास्थ्य में प्रमाण पत्र या डिप्लोमा अवश्य प्राप्त कर लिया हो तथा उसको स्टेट डेन्टल कॉउन्सिल, उत्तर प्रदेश में पंजीकृत होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास पीईटी-2022 स्कोर कार्ड होना आवश्यक है। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 एवं अधिकतम उम्र 40 वर्ष हो।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस यूपी दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन हेतु श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्नानुसार है :

कैटेगरी देय शुल्क
GEN और OBC उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-
SC/ ST उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-
PWD उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-

UPSSSC दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस यूपी डेन्टल हाईजिनिस्ट भर्ती 2023 के लिए उ0 प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Dant Swasthya Vigyani Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि : 17 जून 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 30 जून 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 जुलाई 2023.
  • ऑनलाइन परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 15 जुलाई 2023.

UP Dental Hygienist Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
पाठ्यक्रम डाउनलोड लिंक यूपी डेन्टल हाईजिनिस्ट सिलेबस 2023
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
लेटेस्ट सरकारी भर्ती 2023 लिंक Sarkari Result Vacancy

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 12 वीं पास सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस UPSSSC डेन्टल हाईजिनिस्ट भर्ती 2023 ( UP Dental Hygienist Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विस्तृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य UPSSSC भर्ती 2023 की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया, उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status