बैंक ऑफ बड़ौदा सुपरवाइजर भर्ती 2023 – BOB 02 बीसी पर्यवेक्षक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 03 अगस्त 2023

Bank of Baroda Supervisor Bharti 2023 – बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने विशाखापत्तनम क्षेत्र के श्रीकाकुलम, विजयनगरम और पार्वतीपुरम मान्यम जिलों में अनुबंध के आधार पर बीसी पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। बीओबी भर्ती शाखा द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा सुपरवाइजर भर्ती 2023 के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से विहित प्रपत्र में ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस बैंक ऑफ बड़ौदा पर्यवेक्षक भर्ती 2023 के तहत 02 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस बैंक ऑफ बड़ौदा सुपरवाइजर वैकेंसी 2023 के लिए ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित दिनांकों में आवेदन कर सकते है। इस बीओबी बीसी सुपरवाइजर भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

बैंक ऑफ बड़ौदा सुपरवाइजर भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • बैंक का नाम : बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)।
  • भर्ती का नाम : BOB Supervisor Bharti 2023.
  • विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 02 पद।
  • नौकरी का प्रकार : सरकारी बैंक नौकरी | संविदा नौकरी
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 03 अगस्त 2023.
  • आवेदन का तरीका : ऑफलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.bankofbaroda.com
  • नौकरी का स्थान : विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश।

बैंक ऑफ बड़ौदा सुपरवाइजर वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद मासिक पारिश्रमिक
बीसी पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) 02 ₹ 15000/- + वाहन भत्ता ₹ 2000/-

यह भी जरूर पढ़ें New RRH बैंक ऑफ बड़ौदा चपरासी भर्ती 2023

Bank of Baroda Supervisor Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक उत्तीर्ण तथा उसके पास कंप्यूटर ज्ञान (एमएस ऑफिस, ई-मेल, इंटरनेट आदि) होना चाहिए। हालांकि एमएससी (आईटी)/ बीई (आईटी)/ एमसीए/ एमबीए जैसी उच्च योग्यता वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की नियुक्ति के समय आयु 21-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस बैंक ऑफ बड़ौदा पर्यवेक्षक भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन बीसी फ़ील्ड में प्रदर्शन और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए आवेदन से पूर्व अधिकृत भर्ती अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्यवेक्षक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बैंक ऑफ बड़ौदा सुपरवाइजर भर्ती 2023 के लिए विधिवत भरे हुए निर्धारित आवेदन प्रारूप को शिक्षा योग्यता और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों के संलग्नक कर क्षेत्रीय कार्यालय, विशाखापत्तनम के पते पर स्पीड पोस्ट/पंजीकृत पोस्ट/ कूरियर के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं।

आवेदन भेजने का पता : क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, डी.नं.10-1-44/ 10 & 11, चौथी मंजिल, पीजे प्लाजा, वीआईपी रोड, होटल टाइकून के सामने, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश – 530003.

फ़ोन नंबर : 0891 2576003/04.

BOB BC Supervisor Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 05 जुलाई 2023.
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 03 अगस्त 2023.

Bank of Baroda Supervisor Vacancy 2023 Application Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती अधिसूचना & आवेदन पत्र लिंक डाउनलोड करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस बीओबी बीसी सुपरवाइजर भर्ती 2023 ( Bank of Baroda Supervisor Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। BOB भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, बैंक ऑफ बड़ौदा की अधिकृत वेबसाइट (www.bankofbaroda.com) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status